UPSSSC : यूपी के अम्बेडकरनगर जिले में UPSSSC की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा रविवार को शुरू हो गई। परीक्षा 12 निर्धारित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच आयोजित की जा रही है। इसमें कुल 5016 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
UPSSSC
परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
कड़ी सुरक्षा
इससे पहले प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय परीक्षा सामग्री को कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया गया। जिला प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित, निष्पक्ष और नकल-मुक्त बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।





