Home » अंतरराष्ट्रीय » Bangladesh President Election: मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, विपक्ष ने उठाए सवाल

Bangladesh President Election: मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, विपक्ष ने उठाए सवाल

Bangladesh President Election : बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर देश के 23वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। संसद में हुए मतदान में उन्हें 255 वोट मिले। वहीं 11 दलों के विपक्षी गठबंधन की ओर से मैदान में उतरे कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद को 88 सांसदों का समर्थन मिला।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को लाल गुलाब भेंट कर बधाई दी। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात के दौरान गले मिलकर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी किया।

Bangladesh President Election

सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार की जीत के बाद पार्टी समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार को संसद भवन में मतदान कराया गया। मतदान प्रक्रिया दोपहर दो बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक चली। चुनाव में कुल 349 सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान पूरा होने के बाद मतों की गिनती की गई और मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को विजेता घोषित किया गया।

उठाए सवाल

चुनाव में हार के बाद विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। ढाका में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम पहले से तय था। उनका कहना था कि बांग्लादेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था नियंत्रित तरीके से संचालित हो रही है और सांसदों को अपनी इच्छा के अनुसार मतदान करने की स्वतंत्रता नहीं है।

अनुच्छेद 70 का दिया हवाला

ओली अहमद ने बांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 70 का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सांसदों पर अपनी पार्टी के निर्देश के अनुसार मतदान करने का दबाव रहता है। उनके मुताबिक यदि कोई सांसद पार्टी के फैसले के खिलाफ वोट करता है तो उसकी संसद सदस्यता समाप्त हो सकती है। इसी प्रावधान का हवाला देते हुए उन्होंने चुनाव में सांसदों की स्वतंत्र भूमिका पर सवाल खड़े किए।

Read more : UP में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, कालाबाजारी और जमाखोरी पर सीएम योगी सख्त

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?