Home » उत्तर प्रदेश » UP Political News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के साले का यू-टर्न, बोले- “सरकार बने तो मुझे बना दें डिप्टी सीएम”

UP Political News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के साले का यू-टर्न, बोले- “सरकार बने तो मुझे बना दें डिप्टी सीएम”

UP Political

UP Political News : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म ही दिखाई दे रहा है। पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं, सीएम योगी भी लगातार विभिन्न शहरों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच यूपी की राजनीति में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सगे साले राजीव कुमार त्रिपाठी की फेसबुक पोस्ट ने नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, राजीव त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी है।

UP Political

उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो अखिलेश यादव उन्हें उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दें। राजीव कुमार त्रिपाठी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में समाजवादी पार्टी के समर्थन का ऐलान करते हुए अखिलेश यादव से एक राजनीतिक मांग भी रखी।

UP Political News

उन्होंने लिखा कि अगर सपा प्रमुख यह घोषणा कर दें कि पार्टी की सरकार बनने पर राजीव कुमार त्रिपाठी को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा, तो जो वोट अभी इधर-उधर जाने की स्थिति में हैं, वे समाजवादी पार्टी के पक्ष में एकजुट हो सकते हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा भी किया।

UP Political

बहन और जीजा का जिक्र

राजीव त्रिपाठी ने एक अन्य फेसबुक पोस्ट में अपने पारिवारिक रिश्तों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि नम्रता पाठक उनकी सगी बड़ी बहन हैं और ब्रजेश पाठक उनके जीजा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक फैसले का परिवार के रिश्तों से कोई लेना-देना नहीं है। राजीव ने साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि राजनीतिक कारणों से उनका अपनी बहन और जीजा के साथ कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। उन्होंने अपने राजनीतिक रुख को पारिवारिक रिश्तों से अलग रखने की बात कही है।

UP Political

मांगी माफी

अपने राजनीतिक फैसले के कारण अगर बहन नम्रता पाठक और जीजा ब्रजेश पाठक को किसी तरह की परेशानी या दुख हुआ हो, तो राजीव त्रिपाठी ने उनसे माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह अपने राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने का फैसला कर रहे हैं। राजीव त्रिपाठी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी के प्रचार और विस्तार के लिए काम करेंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को मजबूत करने और पार्टी की सरकार बनाने में योगदान देने की इच्छा भी जाहिर की।

जातीय समीकरण पर बात

फेसबुक पोस्ट में राजीव त्रिपाठी ने जातीय राजनीति को लेकर भी अपना रुख बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी जातीय समीकरण या जातिवाद को आधार बनाए बिना अलग-अलग वर्गों और जातियों के बीच समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सगे साले का विपक्षी दल के समर्थन में खुलकर सामने आना राजनीतिक तौर पर चर्चा का विषय बन गया है। राजीव त्रिपाठी ने अपनी पोस्ट के जरिए न सिर्फ समाजवादी पार्टी के समर्थन की घोषणा की है, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात भी कही है। अब उनकी इस घोषणा पर उत्तर प्रदेश की सियासत में किस तरह की प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर नजर रहेगी।

Read More : MP Investment Summit: भोपाल के महाबड़िया में हो सकता है आयोजन, 6 महीने में बदलेगा पूरा रोड नेटवर्क

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?