Home » उत्तर प्रदेश » UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी की आंसर की, 23 जून तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी की आंसर की, 23 जून तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां

UP Police Constable Answer Key 2026 Released : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।

यह भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी, जो तीन दिनों तक दो-दो शिफ्टों में संपन्न हुई। कुल मिलाकर छह शिफ्टों में परीक्षा कराई गई थी। बोर्ड ने अब सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए हैं, जिससे अभ्यर्थी अपने प्रश्नों और उत्तरों का विस्तृत मिलान कर सकते हैं।

UP Police Constable

UPPRPB ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 20 जून 2026 से 23 जून 2026 की मध्यरात्रि तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न, उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी में त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से साक्ष्य सहित आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इस प्रणाली के तहत प्रत्येक अभ्यर्थी केवल अपनी ही प्रश्न पुस्तिका और उत्तर कुंजी देख सकेगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।

नियम सख्त

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। डाक, ई-मेल या अन्य किसी माध्यम से भेजी गई शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही एक बार किसी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज होने के बाद उसे दोबारा संशोधित करने का अवसर नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आपत्ति दर्ज करने से पहले सभी तथ्यों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।

Read More : UP के 59 जिलों में NEET परीक्षा शुरू, 3.5 लाख अभ्यर्थी देंगे टेस्ट; CCTV से हो रही निगरानी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?