Home » उत्तर प्रदेश » UP के 59 जिलों में NEET परीक्षा शुरू, 3.5 लाख अभ्यर्थी देंगे टेस्ट; CCTV से हो रही निगरानी

UP के 59 जिलों में NEET परीक्षा शुरू, 3.5 लाख अभ्यर्थी देंगे टेस्ट; CCTV से हो रही निगरानी

UP NEET Exam : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 का री-एग्जाम आज उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इस बार करीब 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जा रहा है। 3 मई को आयोजित NEET परीक्षा बाद में पेपर लीक के आरोपों के चलते 12 मई को रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद री-एग्जाम कराया जा रहा है।

लखनऊ में अभ्यर्थी कार्तिक ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास है, लेकिन दोबारा परीक्षा देने से मानसिक दबाव बढ़ा है। वहीं उनके पिता अवधेश कुमार ने कहा कि बार-बार परीक्षा होने से बच्चों में भ्रम की स्थिति बनती है और तैयारी प्रभावित होती है।

UP के 59 जिलों में NEET परीक्षा शुरू

परीक्षा केंद्रों पर इस बार सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है। प्रवेश के दौरान एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा बायोमेट्रिक सत्यापन, फोटो मिलान और डिजिटल उपस्थिति भी दर्ज की जा रही है ताकि फर्जी अभ्यर्थियों की कोई संभावना न रहे। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जा रही है।

पुलिस एस्कॉर्ट मौजूद

परीक्षा सामग्री को ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई है और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट के साथ भेजा जा रहा है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए सीलबंद प्रोटोकॉल अपनाया गया है। NTA ने एक दिन पहले मॉक ड्रिल कर पूरी व्यवस्था की जांच भी की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों के लिए विशेष राहत की घोषणा की है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाने पर अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत किराए की छूट दी जा रही है। सरकार का कहना है कि परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने कही ये बात

NEET-UG री-एग्जामिनेशन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “NEET-UG री-एग्जामिनेशन आज होने जा रहा है। मुझे NTA, सभी राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, भारतीय शिक्षा क्षेत्र और खासकर भारत के छात्रों पर पूरा भरोसा है। जल्द ही लगभग 22 लाख छात्र NEET परीक्षा देंगे। निडर होकर, बिना चिंता के बैठें और आप निश्चित रूप से अच्छा करेंगे। छात्रों के लिए यही मेरी शुभकामनाएं हैं…”

अफवाहों से बचने की अपील

NTA ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। एजेंसी सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रख रही है ताकि फर्जी पेपर या अफवाहों को रोका जा सके। किसी भी संदिग्ध जानकारी की रिपोर्ट साइबर एजेंसियों को देने को कहा गया है। साथ ही तनाव की स्थिति में छात्रों के लिए Tele-MANAS (14416) हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Read More : Ayodhya राम मंदिर प्रबंधन में बड़े बदलाव की तैयारी, नया SOP सिस्टम लागू करने की योजना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?