UP Government:- यूपी के देवरिया जिले के उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी को उत्तरप्रदेश सरकार में एक्शन मोड में आकर तुरंत निलंबित कर दिया। जानकारी के मुताबिक उन पर एक व्यक्ति से बहस करने का आरोप लगाया गया है। प्रदेश सरकार ने बरहज देवरिया के उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी को निलंबित किया गया है।
व्यक्ति को पढ़ा दिल का दौरा
तहसील बरहज के ग्राम लक्ष्मीपुर में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नाली और नलकूप की जमीन पर पक्की सड़क के निर्माण विवाद के दौरान एसडीएम द्वारा एक व्यक्ति के साथ बहस बाजी की गई। खबर है कि इस दौरान एसडीएम की इस बाहिशबाजी के बाद और उनके डांट के बाद व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौत हो गई। घटना की प्रारंभिक जांच भी की गई है।
जांच की गई शुरू
इस मामले में जांच अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर और पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के साथ अपर जिलाधिकारी नगर गोरखपुर की तीन सदस्य कमेटी द्वारा की गई थी। समिति की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रकरण में लापरवाही के लिए प्रथमदृष्टया विपिन कुमार द्विवेदी को जिम्मेदार बताया गया है। इनके खिलाफ नियम सेवन के तहत जांच के आदेश भी दिए गए हैं। प्रयागराज के कमिश्नर की जांच अधिकारी नामित किया गया वहीं विपिन कुमार द्विवेदी को राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है।
Read More:- मध्यप्रदेश में मौसम ने बदला अपना मिजाज, गर्मी दिखा रही अपने तेवर, कई शहरों का बढ़ा तापमान




