Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के इन नियमों से बनेगा दांपत्य जीवन खुशहाल, करना होगा यह विशेष कार्य

वास्तु के इन नियमों से बनेगा दांपत्य जीवन खुशहाल, करना होगा यह विशेष कार्य

Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक अगर आप अपना दांपत्य जीवन खुशहाल और सूखी बनाना चाहते हैं, इसमें प्यार और मिठास के साथ सद्भाव बनाए रखना चाहते हैं तो आपको वास्तु के कुछ ऐसे नियमों का पालन करना होगा जो कि आपका दांपत्य जीवन के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं साथ ही इससे रिश्तों में मिठास आती है। अगर आप दांपत्य जीवन में इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो ऐसे में रिश्तों में तनाव और झगड़ों के साथ मनमुटाव भी बढ़ सकता है। इसीलिए वास्तु के इन नियमों का पालन अगर आप करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। दांपत्य जीवन को सुखी और अच्छा बनाने के लिए आपको नियमों का पालन करना चाहिए आइए इन नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बेड को सही दिशा में रखें

वास्तु के मुताबिक दांपत्य जीवन में आपको कुछ नियमों का पालन करना होता है जैसे बेडरूम को दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना सही माना जाता है। ऐसा करने से रिश्तों में स्थिरता आती है मजबूती बनी रहती है और नव विवाहित जोड़ों को उत्तर पश्चिम का कमरा कभी भी नहीं लेना चाहिए ऐसा करने से जीवन में स्थिरता और तनाव बढ़ता है। बेड कभी भी आम, लोहा या तेंदू के लकड़ी का नहीं बनना चाहिए। इसके अलावा बेड को दीवार से सटा हुआ ना रखें। इन नियमों का पालन जरूर करें।

बेडरूम में इन चीजों का ना रखें

बेडरूम में गलती से भी पूजा घर नहीं रखना चाहिए मंदिर पर पर्दा लगा कर रखें इसके अलावा इसमें झूठे बर्तन झाडू या कूड़ा कभी भी कमरे में नहीं रखना चाहिए यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है इसके अलावा युद्ध हिंसा डरावनी या उदास तस्वीर बेडरूम में ना लगे इसके अलावा लाल बल्ब और बड़ा दर्पण बेड के सामने ना लगे दर्पण सोते समय दिखाई नहीं देना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से रिश्तों में तनाव आता है।

बेडरूम में इन रंगों का करें इस्तेमाल

बेडरूम में कभी भी हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। गहरे रंग तनाव को बढ़ाने का कार्य करते हैं लाल रंग के फूल कमरे में रखना चाहिए यह प्रेम और उत्साह को बढ़ाते हैं। इसके अलावा मोर पंख इस तरह से लगाए कि कमरे में आते जाते इस पर आपकी नजर पड़नी चाहिए। इससे पति-पत्नी का रिश्ता अच्छा बनता है और इससे रिश्ते में मिठास बनी रहती है।

बेडरूम को साफ सुथरा रखें

बेडरूम को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए साथ ही इसमें गंगाजल रोजाना छिड़क इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर शुद्ध हो जाता है। दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है और जीवन में सब कुछ शुभ होता है। दांपत्य जीवन में किसी प्रकार का तनाव नहीं आता और प्रेम बढ़ता है।

Read More:- जॉलीग्रांट से बदरी-केदारनाथ धाम के लिए शुरू हो सकती है हेली सेवा, जाने कितना रह सकता है किराया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?