World’s Largest Mall : अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे बड़ा मॉल कहां है, तो ज़्यादातर लोग तुरंत दुबई मॉल या फिर चीन-अमेरिका का नाम ले लेंगे। दरअसल, दुबई मॉल की तस्वीरें, वीडियो और वहां की चमक-दमक हर जगह दिखती है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। दुनिया का सबसे बड़ा मॉल न तो दुबई में है, न अमेरिका में और न ही चीन में… बल्कि यह मॉल ईरान की राजधानी तेहरान में है, जिसका नाम द ईरान मॉल है। इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान मॉल को बनाने में करीब 3.5 ट्रिलियन ईरानी रियाल खर्च हुए, जो भारतीय रुपये में लगभग 52,000 करोड़ रुपये बैठते हैं। इसकी शुरुआत साल 2012 में हुई थी। इस प्रोजेक्ट में 1,200 से ज्यादा ठेकेदार और करीब 25,000 मजदूरों ने काम किया।
World’s Largest Mall
द ईरान मॉल करीब 20 लाख वर्ग मीटर में फैला हुआ है। यह आंकड़ा सुनने में ही नहीं, देखने में भी हैरान कर देता है। यहां शॉपिंग के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, एंटरटेनमेंट जोन, कल्चरल सेंटर, लाइब्रेरी और यहां तक कि आइस रिंक जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। मॉल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह एक छोटे शहर जैसा महसूस होता है। यहां यूरोपियन स्टाइल की गलियां, बड़ी लाइब्रेरी, ट्रेडिशनल ईरानी आर्किटेक्चर और आधुनिक डिजाइन का शानदार मेल देखने को मिलता है। मॉल का निर्माण अलग-अलग चरणों में हुआ है और कुछ हिस्सों में काम अब भी जारी है।
World का सबसे बड़ा मॉल
दुबई मॉल को अक्सर दुनिया का सबसे बड़ा मॉल कहा जाता है, लेकिन वह कुल साइट एरिया के कारण मशहूर है। रिटेल स्पेस यानी दुकानों और कमर्शियल एरिया के मामले में ईरान मॉल उससे कहीं आगे है। दुबई मॉल का अंदरूनी फ्लोर एरिया करीब 5.9 मिलियन स्क्वायर फीट है, जबकि ईरान मॉल का एरिया इससे कई गुना बड़ा है। वहीं, भारत की बात करें तो देश में 500 से ज्यादा मॉल हैं और हर साल नए मॉल खुलते जा रहे हैं। वैसे तो दुनिया भर में मॉल्स की संख्या हजारों में है। मगर साइज के मामले में सबको पीछे छोड़ने वाला ईरान मॉल है, जिसे रिटेल फ्लोर एरिया के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा मॉल माना जाता है।
Read More: Rajasthan के CM भजनलाल शर्मा के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह





