Home » उत्तराखंड » आज खुल गए स्वर्ग के द्वार, बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही सीएम धामी ने की पूजा, हजारों श्रद्धालु बने इस क्षण के साक्षी

आज खुल गए स्वर्ग के द्वार, बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही सीएम धामी ने की पूजा, हजारों श्रद्धालु बने इस क्षण के साक्षी

Badrinath Temple:- बद्रीनाथ मंदिर के आज कपाट खुल चुके हैं। मंदिर के कपाट खुलते श्रद्धालुओं में यहां दर्शन किए। बता दे इससे पहले गंगोत्री यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट पहले ही खुल चुके हैं। बद्रीनाथ मंदिर के कपाट लगभग 6:15 बजे वैशाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह भी कपाट खुलने के साक्षी बने और इससे पहले बुधवार को ही उद्धव, तेज कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बद्रीनाथ धाम पहुंच चुकी थी जबकि कुबेर की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंच चुकी है।

कई क्विंटल फल और फूलों से सजा मंदिर

मंदिर परिसर को लेकर आसपास के प्राचीन मठ मंदिरो तक को फूलों और फलों से सजा दिया गया। लगभग 25 क्विंटल ऑर्किड और गेंदे के फूलों से आकर्षक ढंग से मंदिर को सजाया गया जिसकी वजह से पूरा क्षेत्र जगमग नजर आ रहा था। मंदिर बहुत ही आकर्षक नजर आ रहा था।

बद्रीनाथ में पहुंचे 10 हजार श्रद्धालु

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुले नहीं थे तब से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ाव पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग चुकी थी। ऐसे में पूरे क्षेत्र में रौनक भर आई थी। बद्रीनाथ में अब तक लगभग साढ़े पांच सौ वाहन पहुंच चुके हैं। बद्रीनाथ में अखंड ज्योति के दर्शन के लिए लगभग 10000 से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालु आध्यात्मिक अनुभूति के साथ प्रकृति सौंदर्य का भी लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं।

कई नियमों का किया जाएगा पालन

कपाट उद्घाटन से पहले कई नियमों का पालन किया जाएगा जैसे सुबह 4:00 बजे बद्री विशाल के दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर जी का प्रवेश होगा। सुबह 4:15 मंदिर कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात होंगे वही सुबह 5:30 रावल जी और धर्म अधिकारी के साथ वेदपाठियों का उद्धव जी के साथ मंदिर में प्रवेश होगा जिसके बाद 5:40 बजे रावल और धर्माधिकारियों द्वारा द्वार पूजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 6:15 श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने वाले हैं वही पुनर्विवाह 11:00 से आगरा में भगवान बद्रीनाथ की पूजा शुरू कर दी जाएगी।

Read More:- मध्यप्रदेश के मौसम का बदला मिजाज, गर्मी में लगातार हो रहा है इजाफा, 19 जिलों में लू का अलर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?