Basant Panchami 2026:- बसंत पंचमी का त्यौहार आज पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है लोग इसे बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते हैं। बसंत पंचमी के इस खास अवसर पर गाडू घड़ा पूजन के बाद आज ही के दिन बद्रीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की जाएगी। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में पूजा आराधना करने के बाद ऋषिकेश से होते हुए नरेंद्र नगर राज दरबार तक यात्रा जाएगी। इसके बाद परंपरागत तरीके से यहां पर बद्रीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि की घोषणा होगी। आज पता चल जाएगा कि बद्रीनाथ धाम के कपाट कब खुलने वाले हैं।
यात्रा रात्रि प्रवास के लिए ऋषिकेश हुई रवाना
बसंत पंचमी के खास अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में गुरुवार यानी कि कल सुबह डिम्मर गांव के पुजारी टीका प्रसाद डिमरी और आचार्य द्वारा भगवान और गाडू घड़ा की विष्णु सहस्त्रनाम और नामावलियों में महाभिषेक पूजा करके बाल भोग अर्पित कर दिया गया है। इसके बाद बद्रीनाथ धाम के डिमरी पुजारी ने गाडू घड़ा लेकर मंदिर की परिक्रमा कि इसके बाद भगवान श्री बद्री विशाल के जयकारों के साथ में यहां से निकलकर रात्रि प्रवास के लिए ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए। अब यहां रात्रि प्रवास किया जाएगा।
ऋषिकेश से नरेंद्र नगर राज दरबार पहुंचेंगे
श्रीबदरीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी का कहना है, कि आज यानी की 23 जनवरी वसंत पंचमी के दिन सुबह गाडू घड़ा लेकर डिमरी पुजारी ऋषिकेश से नरेंद्र नगर राज दरबार जाएंगे, यहां पर पहुंचकर वह महाराज मनुजेंद्र शाह पंचांग पूजा के बाद भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने और भगवान के अभिषेक में प्रयुक्त होने वाले लिए तिलों के तेल को पिरोने और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि तय करेंगे और इसके बाद इसकी घोषणा की जाएगी।
Read More:- मौसम ने बदली अचानक करवट, कई बड़े शहरों में बारिश का अनुमान





