Tamil Nadu Assembly Election : तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है, लेकिन इस बार चुनावी माहौल में एक नया प्रयोग चर्चा का विषय बन गया है। Kumbakonam में एक उम्मीदवार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और होलोग्राम तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को चौंका दिया है। इस अनोखे प्रचार ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के उम्मीदवार ने पार्टी अध्यक्ष Vijay की होलोग्राफिक छवि के जरिए चुनाव प्रचार किया।
यह छवि इतनी असली लगती है कि लोगों को ऐसा महसूस होता है मानो विजय खुद मंच पर मौजूद हैं। उनकी गैर-मौजूदगी के बावजूद इस तकनीक ने भीड़ से जुड़ाव बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।
Tamil Nadu Assembly Election में AI का कमाल!
Vinod Ravi, जो कुंभकोणम से चुनाव लड़ रहे हैं, ने इस तकनीक का इस्तेमाल किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग से उन्हें चार दिनों तक इसकी अनुमति मिली है। उनका कहना है कि इस तकनीक से ऐसा महसूस होता है कि ‘थलापति’ खुद उनके साथ खड़े होकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस हाईटेक सिस्टम को इस्तेमाल करना सस्ता नहीं है। जानकारी के मुताबिक, इसे रोजाना करीब 50 हजार रुपये के किराए पर लिया गया है। इसे कामा टेक्नोलॉजीज नाम की कंपनी ने उपलब्ध कराया है। इसके बावजूद उम्मीदवार इसे एक प्रभावी निवेश मान रहे हैं, क्योंकि इससे भीड़ पर सीधा असर पड़ रहा है।
कैसे काम करती है यह तकनीक
यह पूरा सेटअप होलोग्राफिक प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसमें प्रोजेक्शन फैन, तेज मोटर और सिंक्रोनाइज्ड ऑडियो सिस्टम का इस्तेमाल होता है। चुनावी वाहन पर लगे इस सिस्टम के जरिए विजय की सिर से पैर तक 3D इमेज दिखाई जाती है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि वे वाहन से बाहर खड़े होकर भाषण दे रहे हैं। इस तकनीक में विजय के पुराने भाषणों की रिकॉर्डिंग को इस्तेमाल किया जाता है, जिसे होलोग्राम के साथ सिंक किया जाता है। इससे लोगों को लगता है कि वे लाइव भाषण दे रहे हैं। यह तरीका खासतौर पर तब काम आता है, जब नेता हर जगह खुद मौजूद नहीं हो पाते।
AI बना चुनाव का स्टार
Vijay का Hologram वाला प्रचारTVK candidates reportedly using Vijay’s AI hologram technology to expand campaign reach across constituencies.#Vijay #TVK #AI #Hologram pic.twitter.com/XQ8zyDt4VC
— CNBC-AWAAZ (@CNBC_Awaaz) April 13, 2026
23 अप्रैल को होगी वोटिंग
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे पार्टियां नए-नए तरीके अपनाकर मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच AI और होलोग्राम का इस्तेमाल चुनाव प्रचार का नया ट्रेंड बनता दिख रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की तकनीक आने वाले समय में चुनाव प्रचार का चेहरा बदल सकती है। इससे कम समय में ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाना आसान हो जाएगा। हालांकि, इसके इस्तेमाल को लेकर नियम और निगरानी भी उतनी ही जरूरी होगी, ताकि इसका दुरुपयोग न हो।
Read More : Uttarakhand कांग्रेस: हरीश रावत और कुमारी सैलजा की मुलाकात




