Home » बिजनेस » Street Business: नौकरी की सैलरी से कई गुना कमाता है पकौड़े वाला! कमाई जानकर लोग बोले- ‘ये तो बिजनेस है बॉस’

Street Business: नौकरी की सैलरी से कई गुना कमाता है पकौड़े वाला! कमाई जानकर लोग बोले- ‘ये तो बिजनेस है बॉस’

Street Business : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी सी दुकान और उसके कारोबार की कहानी खूब चर्चा में है। X पर अंकित पांडे नाम के यूजर ने ‘मनोज ब्रेड पकौड़ा’ नाम की दुकान का अनुभव साझा किया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि बिना किसी बड़े ब्रांड, एसी या आलीशान सेटअप के यह दुकान रोजाना सैकड़ों ग्राहकों को आकर्षित करती है। इसी पोस्ट के बाद नौकरी और छोटे कारोबार को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। हालांकि, ये आंकड़े सोशल मीडिया पोस्ट में साझा किए गए हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल पोस्ट के मुताबिक, दुकान पर हर दिन करीब 400 ग्राहक पहुंचते हैं। यहां मिलने वाले ब्रेड पकौड़े और गुलाब जामुन की कीमत 15-15 रुपये बताई गई है। यानी अगर एक ग्राहक औसतन 30 रुपये खर्च करता है तो 400 ग्राहकों से रोजाना करीब 12 हजार रुपये की बिक्री होने का दावा किया गया है।

Street Business

पोस्ट में दिए गए हिसाब के अनुसार, रोजाना 12 हजार रुपये की बिक्री के आधार पर महीने का कारोबार करीब 3.6 लाख रुपये बैठता है। 30 दिन के हिसाब से सालाना बिक्री लगभग 43 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। वायरल पोस्ट में हालांकि मासिक कमाई करीब 2.5 लाख और सालाना आय 30 लाख रुपये बताई गई है। इसलिए बिक्री और वास्तविक मुनाफे को एक ही मानना सही नहीं होगा। कच्चा माल, तेल, गैस, मजदूरी, किराया और दूसरे खर्च निकालने के बाद ही असली मुनाफा तय होता है।

गुणवत्ता बना रहे पहचान

इस कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू दुकान का सादा सेटअप है। पोस्ट के अनुसार, यहां किसी बड़ी ब्रांडिंग या आधुनिक सुविधाओं के बजाय खाने के स्वाद और गुणवत्ता पर जोर दिया जाता है। ग्राहकों का बार-बार लौटकर आना ही दुकान की सबसे बड़ी ताकत बताई गई है। छोटे कारोबार में यही भरोसा लंबे समय तक ग्राहकों को जोड़कर रख सकता है। कहानी वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कॉर्पोरेट नौकरी और अपना कारोबार करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

कई लोगों ने कहा कि छोटे कारोबार की कमाई को देखकर सिर्फ आंकड़ों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि इसके पीछे रोज की मेहनत, लंबे काम के घंटे और जोखिम भी शामिल होते हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि सीमित संसाधनों से शुरू किया गया ऐसा कारोबार मेहनत और बेहतर उत्पाद के दम पर अच्छी कमाई का रास्ता दिखाता है।

Read More : Viral Video: पानी से लबालब सड़क पर मच्छरदानी लगाकर सोया युवक, वीडियो देखकर लोग बोले- ये कैसी ‘नींद’!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?