SRH vs CSK : Indian Premier League 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने Chennai Super Kings को 10 रन से हरा दिया। Rajiv Gandhi International Cricket Stadium में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 194 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 184 रन ही बना सकी। एक समय लग रहा था कि यह स्कोर छोटा पड़ सकता है, लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार वापसी कराई।
Nitish Kumar Reddy और Eshan Malinga ने अहम मौकों पर विकेट लेकर मैच को टीम के पक्ष में मोड़ दिया। वहीं आखिरी ओवर में प्रफुल्ल पटेल ने 18 रन बचाते हुए जैमी ओवरटन को आउट कर जीत पक्की कर दी।
SRH vs CSK
टीम की जीत के बाद Kavya Maran का जश्न सोशल मीडिया पर छा गया। जैसे ही जीत तय हुई, वह अपनी सीट से खड़ी होकर खुशी से झूमने लगीं। उन्होंने हवा में मुक्के लहराए और जोरदार अंदाज में जश्न मनाया। उनका यह उत्साह भरा रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले मैच में Abhishek Sharma ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 22 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें चौके-छक्कों की बरसात रही। उनके अलावा Heinrich Klaasen ने भी 59 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
Holding their nerves and jumping into the Top 4⃣ on the points table 🧡@SunRisers make it 🔙 to 🔙 victories with a last-over win against #CSK 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/uJG04r8iXD #TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvCSK pic.twitter.com/8EdGMHWgPA
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
चेन्नई की शुरुआत रही खराब
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। Ruturaj Gaikwad और Sanju Samson सस्ते में आउट हो गए। बीच के ओवरों में मैथ्यू शॉर्ट और सरफराज खान ने पारी संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और लक्ष्य से पीछे रह गई। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम का मनोबल काफी बढ़ा है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन ने दिखा दिया कि टीम दबाव में भी मैच पलट सकती है। वहीं, चेन्नई के लिए यह हार एक चेतावनी की तरह है कि उसे अपने शीर्षक्रम को मजबूत करना होगा।
Read More : SRH की टीम में आया तूफानी गेंदबाज, इनका का रह चुका है हिस्सा




