South Africa vs Namibia : साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को विंडहोक में खेले गए ट्राई सीरीज के मुकाबले में नामीबिया को 11 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 217 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका की जीत से ज्यादा चर्चा लुआन ड्री प्रीटोरियस की रिकॉर्डतोड़ पारी की हो रही है। प्रीटोरियस ने महज 53 गेंदों में 101 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। यह उनका T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक है। भारतीय समय के मुताबिक फाइनल मुकाबला शाम 5:30 बजे शुरू होगा।
प्रीटोरियस ने शतक लगाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 20 साल 161 दिन की उम्र में T20 इंटरनेशनल शतक लगाया और किसी फुल-मेंबर टीम के लिए सबसे कम उम्र में T20I सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
South Africa vs Namibia
उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। जजई ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 20 साल 337 दिन की उम्र में T20 इंटरनेशनल शतक लगाया था। प्रीटोरियस की इस पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और अपनी पारी में 8 छक्के जड़े। प्रीटोरियस के रिकॉर्ड के बाद उनकी तुलना भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से होने लगी है। इसकी एक बड़ी वजह दोनों खिलाड़ियों की कम उम्र में हासिल की गई उपलब्धियां और उनका IPL कनेक्शन है। लुआन ड्री प्रीटोरियस और वैभव सूर्यवंशी दोनों राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।
What A Moment! 🌟
A maiden T20I century, a record in world cricket and a Player of the Match performance to remember! 💯🇿🇦
Hear from Lhuan-dré Pretorius as he reflects on a history making afternoon in Windhoek. 🎙️#TheProteas #Unbreakable pic.twitter.com/UvnfWWjNDy
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 5, 2026
15 साल के वैभव ने भी कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं और कम उम्र में इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
पारी खेल चुके हैं वैभव
बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी से भी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने 49 गेंदों में 81 रन की पारी खेली थी। अब भारतीय फैंस की नजरें वैभव के अगले इंटरनेशनल मुकाबलों पर हैं। उनके सामने आने वाले मैचों में शतक लगाने का मौका होगा और अगर वह कम उम्र में सेंचुरी लगाने में सफल रहते हैं, तो रिकॉर्ड बुक में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
नामीबिया को हराने के साथ ही साउथ अफ्रीका ने ट्राई सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। नामीबिया अब फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। अब खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल रविवार को विंडहोक में खेला जाएगा।
Read More : IND vs PAK Women का महामुकाबला आज, सेमीफाइनल पहले ही पक्का; मंधाना-दीप्ति पर नजर




