Home » स्पोर्ट्स » Shreyas Iyer की वापसी पर सस्पेंस, फिटनेस टेस्ट बनेगा टीम इंडिया का फैसला

Shreyas Iyer की वापसी पर सस्पेंस, फिटनेस टेस्ट बनेगा टीम इंडिया का फैसला

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

Shreyas Iyer : भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा मुश्किल साबित हुआ। आखिरी वनडे मुकाबले में लगी गंभीर चोट ने न सिर्फ उनका दौरा खत्म किया, बल्कि उन्हें आईसीयू तक पहुंचा दिया। पसलियों में अंदरूनी रक्तस्राव की वजह से उनकी हालत नाजुक हो गई थी। इसके बाद से ही क्रिकेट फैंस और टीम मैनेजमेंट की निगाहें उनकी सेहत और वापसी पर टिकी हुई हैं। भारत को जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है और उससे पहले अय्यर की फिटनेस सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब उनका अंतिम परीक्षण किया जाएगा। इसमें अय्यर को बिल्कुल मैच जैसी परिस्थितियों में उतारा जाएगा, ताकि यह साफ हो सके कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट की तीव्रता झेल पाने के लिए तैयार हैं या नहीं। फिलहाल, इसपर चर्चा जोरों पर है।

Shreyas Iyer की वापसी पर सस्पेंस

श्रेयस अय्यर इस वक्त बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद हैं। 25 दिसंबर 2025 से वह अपनी रिकवरी के आखिरी चरण में हैं। इस दौरान उनकी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग में साफ सुधार देखने को मिला है। बैटिंग और फील्डिंग के हाई-इंटेंसिटी सेशंस में उन्होंने खुद को अच्छे तरीके से परखा है और कोचिंग स्टाफ से सकारात्मक फीडबैक भी मिला है। अय्यर की वापसी का रास्ता दो खास सेशनों से होकर गुजरता है। पहला सेशन 2 जनवरी को और दूसरा 5 जनवरी को तय किया गया है। इन दोनों सेशनों में उन्हें लगातार मैच जैसी स्थिति में खेलना होगा। अगर वह बिना दर्द या किसी परेशानी के इन टेस्ट सेशनों को पूरा कर लेते हैं, तभी चयनकर्ताओं की ओर से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

टीम ऐलान से पहले उलझन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई 3 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान कर सकता है। यहीं पर असली कन्फ्यूजन पैदा हो रहा है, क्योंकि अय्यर का दूसरा और निर्णायक सेशन 5 जनवरी को होना है। ऐसे में चयन से पहले उनकी पूरी फिटनेस रिपोर्ट सामने नहीं होगी, जो उनकी वापसी में समय की बाधा बन सकती है। इसी चोट के चलते श्रेयस अय्यर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में एलेक्स कैरी का कैच लेते वक्त गिरने से उनकी पसलियों में गंभीर चोट लगी थी।

Read More : इंदौर मामले पर उमा भारती की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- “यह घटना MP और सरकार को करती है शर्मिंदा”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?