Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी ने मचाया हाहाकार, लगभग 15 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी ने मचाया हाहाकार, लगभग 15 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी

Weather News:- मध्यप्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी के चलते लोगों को कई परेशानियां उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को कई जिलों में लू का अलर्ट देखने को मिला है। जिसमें दोपहर के 12:03 तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। मध्यप्रदेश का तापमान अधिकतम 44.8 डिग्री तक पहुंच चुका है।

वहीं राजधानी भोपाल में तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। बीते 10 सालों में सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया है। वही इंदौर की बात करें तो यहां 42.2 डिग्री तापमान है। जबलपुर में 42.6 डिग्री तापमान है वही उज्जैन और ग्वालियर में तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर नजर आ रहा है।

कई जिलों में मौसम बदला

मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने की वजह से प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में जैसे ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में तापमान में हल्की-फुल्की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के माने तो भोपाल के मुताबिक ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना और रीवा जैसे जिलों में लू चलने के आसार है।

कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में मौसम विभाग के माने तो ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निमाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, विदिशा, सागर, रायसेन, मंडला और छिंदवाड़ा में लू का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मध्यप्रदेश में मौसम के इस बदले हुए मिजाज के चलते कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की स्थिति भी बनती नजर आ रही है। ऐसे में मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, सिवनी और बैतूल जिला में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Read More:- पीएम मोदी का हो रहा काशी में इंतजार, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे काशी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?