Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर, कई शहरों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर

मध्यप्रदेश में शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर, कई शहरों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर

Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार तेज गर्मी देखने को मिल रही है ऐसे में तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। जिसकी वजह से लोगों को भयानक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान बढ़ने की वजह से लू के आसार देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानियां बरतने और उससे बचाव करने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा छांव में रहे और समय-समय पर पानी पीते रहे साथ ही जितना हो सके ऐसे समय में घर से बाहर निकलने से बचे।

तापमान लगातार बढ़ रहा है जिसकी वजह से कई दिनों से गर्मी नहीं विकराल रूप धारण कर लिया है। फिलहाल मध्यप्रदेश में जो चल रहा है वह गर्मी का सबसे उच्च स्तर माना जा रहा है। ऐसे में लोगों को जितना हो सके इस गर्मी से बचने की जरूरत है।

कई जिलों में किया गया अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश के कई जिलों में लू के आसार देखने को मिल रहे हैं। इसमें निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे जिले शामिल हैं। मौसम विभाग की माने तो निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया, मंडला और छतरपुर जिलों में हीट वेव का अलर्ट देखने को मिलेगा।

मध्यप्रदेश के कई शहर गर्म

मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्म हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ता है। जिसमें नौगांव में 44.3 डिग्री, मंडला में 43.9 डिग्री, खजुराहो में 43.4 डिग्री, दतिया उमरिया और सतना में 41.2 डिग्री, दमोह में 43 डिग्री, नर्मदापुरम में 42.8 डिग्री, सीधी और सागर में 42.6 डिग्री, महाराजगंज में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री, धार में 42.2 डिग्री और टीकमगढ़, श्योपुर में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

बड़े शहरों का तापमान भी बदला

मध्यप्रदेश के कई बड़े शहरों में भी मौसम चिंताजनक ही है। ग्वालियर में 42.4 डिग्री, भोपाल में 41.8 डिग्री, उज्जैन में 41.4 डिग्री और उज्जैन में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है। इन शहरों में गर्मी का असर बहुत ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है।

बादल छाने के बाद भी नहीं मिली गर्मी से राहत

मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बादल छाने के बाद विभाग गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। जिसमें खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा का नाम शामिल है। कहीं-कहीं बादल छाए नजर आ रहे हैं तो कहीं गरज-चमक भी हो रही है जिसके कारण तापमान बदल रहा लेकिन फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

Read More:- उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में नारायण रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?