Home » उत्तर प्रदेश » उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में नारायण रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में नारायण रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में नारायण रेस्टोरेंट वाली तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस आग में बहुत बड़ा नुकसान हुआ। आग को काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची जिसके बाद आज पर काबू पाया गया और आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट कहा जा रहा है। इस बिल्डिंग में आग लगने की वजह से लोग दहशत में आ गए। इस भीषण आग में बड़ी मात्रा में सामान को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

लाखों का सामान जलकर हुआ राख

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में पत्रिका चौराहे पर स्थित नारायण रेस्टोरेंट की तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस आग ने भारी मात्रा में सामान को अपनी चपेट में ले लिया इसके बाद इस आग में कुर्सी के साथ टेबल, फ्रीज, प्लास्टिक सहित लाखों का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी के मुताबिक इस रेस्टोरेंट की तीन मंजिला बिल्डिंग में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों में पहुंचकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया था। बताया जा रहा है कि यह कटरा के निवासी दिनेश चंद्र का रेस्टोरेंट है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है जिसकी वजह से लाखों का नुकसान हुआ है।

Read More:- शनिवार के दिन करें हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ, जीवन के सभी संकट होंगे दूर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?