Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश के लखनऊ में बुधवार को अग्निकांड हो गया। इस अग्निकांड के दौरान बहुत भारी नुकसान हुआ इस आग के बाद लगभग 6 बच्चे भी अब तक गायब है प्रशासन उन्हें खोज रहा है। जानकारी के मुताबिक विकास नगर सेक्टर 12 रिंग सड़क किनारे बसी अवैध बस्ती में बुधवार शाम आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते 1200 झोपड़ियां को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक इस आग ने लगभग 100 झोपड़िया में रखे गैस सिलेंडर को भी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से वह फट गए और आग पूरे इलाके में फैलती गई।
जिसकी वजह से आग बुझाने का काम 10:00 बजे तक रात को चला। जिसके बाद आग बुझ पाई। इस आग में लगभग 50 से ज्यादा मवेशियों के जिंदा जलने की खबर मिली है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के साथ नाराज लोगों की नोक झोंक और धक्का मुक्की भी हुई थी।
नाराज लोगों ने लगाया आरोप
लोगों का कहना है कि शाम के करीब 5:00 बजे अचानक एक मस्जिद नुमा झोपड़ी में आग लगी आज देखते ही वहां मौजूद लोगों ने बुझाने की कोशिश की लेकिन आज नहीं बुझ पाई इसके बाद उन्होंने मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया लेकिन फोन नहीं लगा कुछ देर बाद फोन लगा इसके बाद उन्हें जानकारी दी गई मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है की सूचना के 1 घंटे बाद पुलिस को दमकल की गाड़ियां पहुंची देरी की वजह से आग इतनी फैल गई और यहां पर झोपड़ियां जल गई।
जान बचाने के लिए भागे लोग
जानकारी के मुताबिक लोगों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा जैसे ही आग फैलने लगी लोग जान बचाने के लिए भेज और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन द्वारा अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई कि आज बहुत भयानक है जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के जिला अधिकारी और 22 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
कई बच्चे लापता
खबर के मुताबिक भीषण अग्निकांड में जैसे-जैसे लोगों को जगह मिलती गई वह भागते गए इस भगदड़ में दो परिवारों के छह बच्चे लापता हो गए एक परिवार के चार और दूसरे के दो बच्चे पुलिस प्रशासन बच्चों की तलाश में लगा हुआ है आसपास के मोहल्ले में भी बच्चों की तलाश की जा रही है। इस भीषण आग के चलते पीड़ित महिलाओं और अन्य लोगों ने प्लॉट मालिक के घर का घेराव कर हंगामा किया आरोप लगाया कि प्लॉट मालिक कुछ दिन से झोपड़िया हटाने के लिए दबाव बना रहा था ऐसे में लोगों का आरोप है कि हम झोंप्रिया नहीं हटा रहे थे इसलिए प्लॉट मालिक ने आज लगवा दी कुछ लोगों ने प्लॉट मालिक के घर पर पथराव भी किया।
वीडियो बनाने को लेकर हंगामा
जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद कई लोग तमाशा देखते हुए वीडियो बनाने लगे इससे घटनास्थल पर पहुंचने का रास्ता ब्लॉक हो गया दमकल की गाड़ियां वहीं फंस गई जिसकी वजह से पुलिस ने लोगों को समझने के लिए लाठियां पटकारनी पड़ी और पुलिस पर भी पथराव किया गया घटना में लोहिया नगर सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन रिसिव्स श्रीवास्तव और पांच अन्य लोगों के सिर में फट गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 किलोमीटर तक हुआ चक्का जाम
इस हादसे के बाद रिंग रोड और खुर्रम नगर समेत आसपास के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ इसका मुख्य कारण है कि लोग गाड़ियां रुक-रुक कर इस घटना का वीडियो बना रहे थे ऐसे में करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की कटारे लग गई और चक्का जाम हो गया।




