RR vs SRH : जयपुर में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में Rajasthan Royals को करारी हार झेलनी पड़ी। Vaibhav Suryavanshi के शानदार शतक के बावजूद टीम जीत नहीं बचा सकी। दूसरी तरफ Sunrisers Hyderabad ने दमदार बल्लेबाजी के दम पर 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और लगातार चौथी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की शुरुआत ठीक नहीं रही और यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए।
इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक और 36 गेंदों में शतक पूरा कर दिया। वैभव ने Dhruv Jurel के साथ दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। जुरेल ने भी 51 रन की अहम पारी खेली।
RR vs SRH
राजस्थान एक समय 250 के पार जाता दिख रहा था, लेकिन आखिरी ओवरों में रनगति धीमी पड़ गई। टीम ने अंतिम पांच ओवरों में सिर्फ 44 रन जोड़े। अंत में Donovan Ferreira ने 33 रन की तेज पारी खेली, जिससे स्कोर 228 तक पहुंच सका। हालांकि यह स्कोर भी मजबूत माना जा रहा था। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। Jofra Archer ने ट्रेविस हेड को जल्दी आउट कर दबाव बनाया। लेकिन इसके बाद Abhishek Sharma और Ishan Kishan ने पारी को संभाल लिया और तेजी से रन बनाना शुरू किया।
अभिषेक-ईशान की मैच जिताऊ साझेदारी
दोनों बल्लेबाजों के बीच 132 रन की साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख बदल दिया। अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल थे। वहीं ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस बल्लेबाजी ने राजस्थान के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया। अभिषेक और ईशान के आउट होने के बाद भी हैदराबाद की रफ्तार नहीं थमी। Nitish Kumar Reddy और Heinrich Klaasen ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। रेड्डी ने 36 और क्लासेन ने 29 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।
राजस्थान के गेंदबाज बेअसर
राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को दो-दो विकेट मिले, लेकिन बाकी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके। बड़े लक्ष्य के बावजूद गेंदबाजी में धार की कमी साफ नजर आई। यही वजह रही कि टीम मैच पर पकड़ बनाए नहीं रख सकी। इस जीत के साथ Sunrisers Hyderabad ने सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। टीम का आत्मविश्वास अब काफी ऊंचा नजर आ रहा है। वहीं राजस्थान को अपनी गेंदबाजी और डेथ ओवर्स की रणनीति पर दोबारा काम करना होगा।
Read More : RCB vs GT: बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया, पढ़ें




