Lucknow-Kanpur Expressway : लखनऊ से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के रास्ते रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब शाम के समय भी बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक करीब एक सप्ताह में शाम की सेवा शुरू हो सकती है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के 13 जुलाई को शुरू होने के बाद रोडवेज ने इस मार्ग से बसें चलाने की योजना बनाई थी।
यात्रियों की जरूरत और संभावित मांग का आकलन करने के लिए सर्वे कराया गया। इसके बाद आलमबाग टर्मिनल से एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर के लिए बस संचालन शुरू किया गया। एक्सप्रेसवे पर टोल अधिक होने के कारण इस रूट का किराया 152 रुपये तय किया गया है।
Lucknow-Kanpur Expressway
एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर जाने वाली बसों का किराया राष्ट्रीय राजमार्ग से चलने वाली बसों की तुलना में थोड़ा अधिक है। एनएच के रास्ते यात्रियों को 137 रुपये किराया देना पड़ता है, जबकि एक्सप्रेसवे के रास्ते सफर के लिए 152 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके बावजूद समय की बचत और बेहतर मार्ग के कारण यात्रियों की दिलचस्पी इस सेवा में बढ़ रही है। रोडवेज ने शुरुआत में आलमबाग टर्मिनल से सुबह दो बसें एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर के लिए चलाई थीं। हालांकि शुरुआती दिनों में यात्रियों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। कम मांग के चलते सुबह की बस सेवा कुछ समय बाद बंद कर दी गई। इसके बाद दोपहर में दो जोड़ी बसों का संचालन शुरू किया गया, जिनमें अब यात्रियों की संख्या अच्छी मिल रही है।
होने से बढ़ेगी सुविधा
दोपहर की बसों को मिल रही प्रतिक्रिया के बाद रोडवेज ने शाम के समय भी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि करीब एक सप्ताह में शाम की बसें चलने की उम्मीद है। इससे कार्यालय या अन्य काम से शाम को लखनऊ से निकलने वाले यात्रियों को कानपुर जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के मुताबिक यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेसवे से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यदि शाम की सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होती है तो आगे अतिरिक्त बसें भी लगाई जा सकती हैं। इससे लखनऊ और कानपुर के बीच एक्सप्रेसवे से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा और मजबूत होने की उम्मीद है।
Read More : Gorakhpur Tiranga Yatra: सीएम योगी बोले- क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाना अपमान, बताया जाता रहा डकैती





