Home » उत्तर प्रदेश » UPSC EPFO में 80 APFC पदों पर भर्ती, 22 अगस्त से आवेदन शुरू

UPSC EPFO में 80 APFC पदों पर भर्ती, 22 अगस्त से आवेदन शुरू

UPSC EPFO Recruitment 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के 80 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग ने 21 अगस्त 2026 को विशेष विज्ञापन संख्या 52/2026 के तहत विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए 29 पद रखे गए हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 8, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18, अनुसूचित जाति के लिए 15 और अनुसूचित जनजाति के लिए 10 पद निर्धारित हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

UPSC EPFO Recruitment 2026

अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। ओबीसी अभ्यर्थियों को 38 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 40 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम 10 वर्ष तक की अतिरिक्त आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। संभावित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को हो सकती है, हालांकि आयोग की ओर से अभी परीक्षा की तारीख को अंतिम रूप से घोषित नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए UPSC की वेबसाइट देखते रहना होगा।

आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 25 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSC की ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद विशेष विज्ञापन संख्या 52/2026 में APFC भर्ती का विकल्प चुनकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।

शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और श्रेणी से संबंधित विवरण दर्ज करने के बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। शुल्क लागू होने पर उसका ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म जमा करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद इसकी प्रति सुरक्षित रखना बेहतर होगा।

मिलेगी आकर्षक सैलरी

EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर का पद ग्रुप-ए श्रेणी का है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

आधिकारिक आवेदन वेबसाइट: UPSC Online Application Portal

Read More : UP में जापानी कंपनियां करेंगी 3195 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?