Home » उत्तर प्रदेश » UP में जापानी कंपनियां करेंगी 3195 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

UP में जापानी कंपनियां करेंगी 3195 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

CM Yogi

UP-Japan Investment : उत्तर प्रदेश में जापानी कंपनियों के निवेश को लेकर बड़ा कदम सामने आया है। यूपी-जापान निवेश सम्मेलन 2026 के दौरान एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड और मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड की कुल 3195 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह हुआ। दोनों परियोजनाएं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यीडा क्षेत्र में स्थापित की जाएंगी। सरकार के अनुसार, इन परियोजनाओं से 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

CM Yogi

एस्कॉर्ट्स कुबोटा यीडा के सेक्टर-10 में करीब 2029 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी यहां ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों से जुड़े उत्पादों का निर्माण करेगी। परियोजना के जरिए क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

UP-Japan Investment

मिंडा कॉरपोरेशन यीडा क्षेत्र में दो बड़े विनिर्माण प्रोजेक्ट स्थापित करेगी। कंपनी इन परियोजनाओं पर कुल 1166 करोड़ रुपये खर्च करेगी। दोनों कंपनियों की परियोजनाओं को प्रदेश में जापानी औद्योगिक निवेश बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निवेश सम्मेलन में कंपनियों के सीईओ और बिजनेस लीडर्स के साथ गोलमेज बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों को यूपी में उद्योगों का विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग देगी। इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी, प्रशिक्षित मानव संसाधन और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लगातार मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के सुझावों पर गंभीरता से विचार करने के साथ व्यावहारिक समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत और जापान के बीच लंबे समय से चले आ रहे विश्वासपूर्ण संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और जापान के बीच बढ़ती औद्योगिक साझेदारी दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेगी। उन्होंने जापानी कंपनियों से भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति में डिजिटल, भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे के विकास के साथ विनिर्माण और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है।

नियमों के सरलीकरण और निवेश के अनुकूल माहौल से उद्योगों के लिए नए अवसर तैयार हो रहे हैं। यूपी में जापानी कंपनियों की नई परियोजनाओं को इसी बदलते औद्योगिक माहौल की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

Read More : UP के स्कूल-कॉलेजों में अव्यवस्थाओं पर सरकार सख्त, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?