Home » स्पोर्ट्स » RCB की दमदार जीत, लखनऊ को हराकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1; कप्तान पाटीदार ने गेंदबाजों को दिया श्रेय

RCB की दमदार जीत, लखनऊ को हराकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1; कप्तान पाटीदार ने गेंदबाजों को दिया श्रेय

RCB vs LSG
RCB vs LSG

RCB vs LSG : आईपीएल 2026 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ RCB ने सीजन की चौथी जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो टीम के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और लखनऊ की टीम को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी। टीम की बल्लेबाजी ज्यादा प्रभावी नहीं दिखी और RCB के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी।

RCB की दमदार जीत

147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने सिर्फ 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों ने बिना ज्यादा जोखिम लिए लक्ष्य हासिल किया और टीम को आसान जीत दिलाई। जीत के बाद रजत पाटीदार काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि टीम की जीत का सबसे बड़ा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। उनके मुताबिक, तेज गेंदबाजों ने पिच का सही इस्तेमाल किया और सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी की, जिससे विपक्षी टीम दबाव में आ गई।

क्रुणाल और सुयश पर क्या बोले?

इस मैच में क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए। वहीं सुयश शर्मा को विकेट नहीं मिला, लेकिन उनकी गेंदबाजी की कप्तान ने तारीफ की। पाटीदार ने कहा कि क्रुणाल एक साहसी गेंदबाज हैं और सुयश की स्टंप-टू-स्टंप गेंदबाजी टीम के लिए काफी अहम रही। पाटीदार ने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अनुभवी गेंदबाज टीम के लिए बड़ी ताकत होते हैं, क्योंकि कप्तान को उन्हें ज्यादा निर्देश देने की जरूरत नहीं पड़ती। उनका अनुभव बाकी खिलाड़ियों के भी काम आता है।

फील्डिंग पर भी दिखा असर

RCB की फील्डिंग भी इस मैच में शानदार रही। खासकर फिल साल्ट के कैच की चर्चा रही। पाटीदार ने कहा कि टीम शुरुआत से ही फील्डिंग पर काम कर रही है और उसका असर मैदान पर साफ दिख रहा है। जब पाटीदार से खिताब जीतने की संभावनाओं पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में सोचना जल्दबाजी होगी। उनका कहना है कि टीम फिलहाल एक-एक मैच पर ध्यान दे रही है और यही रणनीति आगे भी जारी रहेगी।

RCB ने इस मैच में हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया और लखनऊ पर दबदबा बनाए रखा। टीम की गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों ने मिलकर जीत की मजबूत नींव रखी, जिससे वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

Read More : SRH ने RR को 57 रन से दी मात, प्रफुल्ल हिंगे के पिता भावुक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?