Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के रायपुर में रोजगार कार्यालय द्वारा 23 मार्च को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर में रोजगार मेला लगेगा जिसमें विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जानकारी के मुताबिक यह कैंप सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा और दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। रायपुर में रोजगार की तलाश कर रहे युवकों के लिए यह एक बहुत ही अच्छा मौका है जिसके जरिए वह रोजगार पा सकते हैं। इस मौके का फायदा उठाकर बेरोजगार लोग रोजगार की उम्मीद कर सकते हैं।
100 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
इस मेले में जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेगी और लगभग 100 से ज्यादा भर्तियां की जाएगी। जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन होगा। इस भर्ती में सबसे खास बात यह है कि दसवीं पास से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाएगा।
जिसमें महिला हो या पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। जिसमें आपको लगभग 10 से 20 हजार तक का मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के पंच पद भी खाली है। जिसमें न्यूनतम योग्यता आठवीं पास रखी गई है इन पदों पर 10000 से 14000 तक का वेतन दिया जाएगा।
योग्यता क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार को इस बात की सलाह दी गई है कि वह अपने साथ बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छाया प्रति लेकर आए और निर्धारित समय पर कैंप स्थल पर पहुंच जाए। इसके साथ ही इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के ई रोजगार पोर्टल पर पंजीयन जरूर करवाए। जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से इस बात की अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर पहुंचकर इंटरव्यू प्रक्रिया में भी शामिल हो जाए।
Read More:- मथुरा में मचा ईद पर मचा बवाल, चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर लगे गौ तस्करों पर आरोप





