Home » धर्म » Rain Water Vastu Upay: सावन की बारिश का पानी बदल सकता है किस्मत! धन से लेकर मानसिक शांति तक, जानें 3 आसान उपाय

Rain Water Vastu Upay: सावन की बारिश का पानी बदल सकता है किस्मत! धन से लेकर मानसिक शांति तक, जानें 3 आसान उपाय

Rain Water Vastu Upay : सावन की बारिश सिर्फ मौसम को सुहाना नहीं बनाती, बल्कि धार्मिक मान्यताओं में इसे बेहद पवित्र भी माना गया है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में वर्षा जल से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें सुख-समृद्धि और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि बारिश के शुद्ध पानी को सही तरीके से संजोकर कुछ आसान उपाय करने से आर्थिक परेशानियों और मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। हालांकि, ये उपाय धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं।

यदि घर में लंबे समय से आर्थिक परेशानी बनी हुई है तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बारिश के पानी का यह उपाय किया जा सकता है। सबसे पहले स्वच्छ वर्षा जल को मिट्टी के घड़े या तांबे के पात्र में एकत्र करें।

Rain Water Vastu Upay

इसमें थोड़ी हल्दी डालकर पात्र को घर की उत्तर दिशा में रख दें। मान्यता है कि 11 दिनों तक सुबह-शाम इसके पास दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन संबंधी परेशानियों में राहत के रास्ते खुल सकते हैं। धार्मिक आस्था रखने वाले लोग वर्षा जल को भगवान शिव से जुड़े उपाय में भी इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए साफ बारिश का पानी तांबे या स्टील के पात्र में एकत्र किया जा सकता है। पूजा के दौरान इस जल से शिवलिंग का अभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और घर का वातावरण सकारात्मक बनता है। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी समस्या में डॉक्टर की सलाह और उपचार को प्राथमिकता देना जरूरी है।

दोष के लिए उपाय

ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। मान्यता के अनुसार, चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति तनाव, बेचैनी या आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकता है। ऐसे में स्वच्छ वर्षा जल को हरे रंग की कांच की बोतल में भरकर घर के किसी शांत और साफ स्थान पर रखने का उपाय बताया जाता है। इसे एक साल तक सुरक्षित रखने के बाद अगली बारिश आने पर पुराना पानी बदलने की परंपरा मानी जाती है।

शुद्धता का रखें ध्यान

इन उपायों का आधार धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं हैं, इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है इसलिए बारिश का पानी एकत्र करते विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदे या दूषित पानी का इस्तेमाल किसी भी धार्मिक या घरेलू प्रयोग में नहीं करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Headlines India News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Read More : 12 August को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं आएगा नजर; जानें सूतक काल और राशियों पर असर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?