Rahul Gandhi Birthday Celebration : लखनऊ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन 19 जून को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सुबह कार्यक्रम की शुरुआत हजरतगंज स्थित हनुमंत धाम मंदिर में रुद्राभिषेक से करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
रुद्राभिषेक के बाद अजय राय दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। यहां पार्टी स्तर पर राहुल गांधी के राजनीतिक योगदान और नेतृत्व पर चर्चा भी होने की संभावना है।
Rahul Gandhi Birthday Celebration
राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से राजनीतिक नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की। यह संदेश राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।
Best wishes to the Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Shri Rahul Gandhi Ji on his birthday. Praying for his good health and long life. @RahulGandhi
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2026
कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका की सराहना की। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार अन्याय, असमानता और सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहे हैं और यह उन्हें युवाओं के बीच एक अलग पहचान देता है।
✨ 𝐇𝐚𝐩𝐩𝐲 𝐁𝐢𝐫𝐭𝐡𝐝𝐚𝐲 𝐭𝐨 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 𝐆𝐚𝐧𝐝𝐡𝐢 ✨
In a world where most choose to stay silent, you have consistently chosen to speak up for what you believe is right.
Your relentless fight against injustice, inequality and the misuse of power has inspired… pic.twitter.com/GS99DKfQ43
— Congress (@INCIndia) June 19, 2026
इन मुद्दों पर फोकस का जिक्र
कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी की राजनीति में करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक न्याय का दृष्टिकोण दिखाई देता है। पार्टी ने यह भी कहा कि युवा वर्ग, विशेषकर नई पीढ़ी, उनकी बातों से जुड़ाव महसूस करती है और उन्हें एक वैकल्पिक राजनीतिक आवाज के रूप में देखती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक जीवन संविधान के मूल्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने पर आधारित रहा है। खरगे ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और लंबी आयु की कामना की।
Warm birthday wishes to Shri @RahulGandhi.
Your unbridled dedication to the ideals of the Constitution and your uncompromising fight for the unheard voices have inspired millions.
The Congress party’s tradition of inclusiveness, social justice, harmony and compassion finds…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 19, 2026
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे आपको लंबी और खुशहाल ज़िंदगी दें।"
Heartiest birthday wishes to LoP, Lok Sabha, Shri @RahulGandhi.
I pray to God to bless you with long and happy life.
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 19, 2026
Read More : NEET Exam पर मुरादाबाद में ई-बसों के किराये में 50% छूट, छात्रों को राहत





