Chief Minister Yogi Adityanath:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार यानी कि आज 936 प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान उन्होंने नियुक्ति पत्र देने के बाद संबोधित भी किया और इसके साथ ही 9 सालों में प्रदेश में आए बदलाव को लेकर बातचीत की। सीएम योगी ने कहा कि बीते 9 साल में प्रदेश की पूरी रूपरेखा ही बदल चुकी है, अब यहां पर युवाओं को सिफारिश और रिश्वत लेकर नौकरी नहीं दी जाती बल्कि उनकी योग्यता के आधार पर उनकी नियुक्ति होती है और उन्हें नौकरी दी जाती है।
सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र किए वितरित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में उत्तरप्रदेश पुलिस दूर संचार विभाग के लिए चयनित प्रधान परिचालकों को नियुक्ति पत्र बांटे इसके बाद उन्होंने इन लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के बदली रूपरेखा के बारे में बात की।
सीएम योगी ने किया संबोधित
मुख्यमंत्री सीएम योगी का कहना है कि 2017 से पूर्व प्रदेश में केवल 3000 पुलिस जवानों की ट्रेनिंग की क्षमता हुआ करती थी, लेकिन अब आज के समय में 60000 पुलिस जवानों का प्रशिक्षण प्रदेश के पुलिस केन्द्रो में हो चुका है। इतना ही नहीं उनका कहना है कि इस बात को लेकर स्पष्ट हो चुका है कि अगर कार्य करने की इच्छा शक्ति हो और नियत साफ हो तो ऐसे में परिणाम आसानी से लाए जा सकते हैं।
Read More:- मध्यप्रदेश में बदलेगा फिर एक बार मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और लू का प्रकोप करेगा लोगों को परेशान





