Home » व्रत / त्यौहार » पौष पुत्रदा एकादशी है बेहद पावन और खास, जाने इस एकादशी पर किन गलतियों से बचे

पौष पुत्रदा एकादशी है बेहद पावन और खास, जाने इस एकादशी पर किन गलतियों से बचे

Pausha Putrada Ekadashi:- पौष पुत्रदा एकादशी बेहद ही खास और पावन व्रत माना जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पौष पुत्रदा एकादशी का खास महत्व है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है और संतान सुख प्राप्त होता है। पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत बेहद कठिन होता है और इसमें कई नियमों का पालन करना होता है।

पौष पुत्रदा एकादशी बेहद खास होती है। इसीलिए इस व्रत में कई प्रकार के नियमों का पालन करना होता है तो इसलिए लिए आज हम आपको बताते हैं कि इस एकादशी में आपको कौन सी गलतियां नहीं करना चाहिए जिससे आप पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे।

एकादशी के दिन चावल का सेवन न करें

पौष पुत्रदा एकादशी पर भूल कर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना पुराणों में अशुभ माना जाता है। यह व्यक्ति को पापों से जोड़ देता है और इससे व्यक्ति के भाग में पाप आ जाता है। इसीलिए पौष पुत्रदा एकादशी पर गलती से भी चावल का सेवन ना करें।

तुलसी को छूने से बचे

पौष पुत्रदा एकादशी पर गलती से भी तुलसी के पौधे को छूने की गलती ना करें क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। पौष पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी माता भी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती है। अगर आप ऐसे में इसे छूते हैं या जल चढ़ाते हैं तो उनके व्रत को भंग करने के समान है इसीलिए आप इस दिन तुलसी से दूरी बनाए रखें।

मांस मदिरा का सेवन न करें

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन गलती से भी मांस-मदिरा का सेवन न करें। इसके अलावा प्याज-लहसुन खाने से भी बचे। अगर आप इन सब का सेवन करते हैं तो यह भोजन को अशुद्ध बना देता है और यह एक पवित्र कार्य है जो आपके पुण्य को नष्ट कर देता है।

Read More:- घर में साफ सफाई देगी सौभाग्य में वृद्धि, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?