केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की तरफ से बुकिंग पोर्टल शाम को लगभग 6:00 बजे खोल दिया जाएगा इसके बाद बुकिंग शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्राओं के लिए हेली टिकट की बुकिंग होगी। चार धाम यात्रा के लिए हेली सटल सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग बुधवार से शुरू होने वाली है यानी कि आज से शुरू होने वाली है। यह बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून की यात्राओं के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी।
आज से खुलेगा बुकिंग पोर्टल
केदारनाथ धाम के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान का कहना है कि केदारनाथ धाम के लिए 22 अप्रैल से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा और गुप्तकाशी सिरसी वह फटा हेलीपैड से शटल संचालित किया जाएगा। आईआरसीटीसी द्वारा ऑनलाइन बुकिंग के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस महीने की 15 अप्रैल से को शाम के लगभग छह बजे बुकिंग पोर्टल खुल जाएगा।
इस पोर्टल पर होगी बुकिंग
केदारनाथ में ऑनलाइन बुकिंग को लेकर पहले चरण के स्लॉट में आपको 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा को लेकर हेली टिकट बुकिंग की जाएगी। इनका कहना है की तीर्थयात्री केवल आईआरसीटीसी के पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in से ही करें। ऐसे में सोशल मीडिया पर टिकट बुक का लालच देने वाली किसी भी वेबसाइट या लिंक पर भरोसा करने की गलती ना करें।
Read More:- मध्यप्रदेश में गर्मी दिख रही अपना असली रौद्र रूप, कई शहरों का तापमान पहुंचा 42 डिग्री से ऊपर




