Weather News:- मध्यप्रदेश का तापमान अचानक से बदल गया है। ऐसे में तेज गर्मी हो रही है लोगों को भयानक गर्मी में रहना पड़ रहा है। कई शहरों का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई शहरों में 40 से 42 डिग्री के ऊपर तापमान जा चुका है। मध्यप्रदेश में 16 अप्रैल से लगभग 17 जिलों में लू चलने के आसार जताए जा रहे हैं। समय के साथ आने वाले दिनों में अधिक गर्म और चुनौतीपूर्ण समय रहने वाला है। गर्मी का विकराल रूप देखने को मिलेगा ऐसे में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस भीषण गर्मी में लोगों को सावधानीपूर्वक रहना होगा और कई सावधानियां बरतनी होगी।
कई शहरों का तापमान पहुंचा 40 डिग्री से ऊपर
कई शहरों का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें नर्मदापुरम में 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वही रतलाम में 41.4 डिग्री, धार में 40.6 डिग्री बैतूल में 40.5 डिग्री, रायसेन में और श्योपुर में 40.4 डिग्री, वही भोपाल में 39.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
मध्यप्रदेश में चलेगी भीषण लू
मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय यानी की 16 अप्रैल से लगभग 17 जिलों में लू चलने के आसार जताए जा रहे हैं। जिसमें कई जिलों के नाम शामिल है। रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट लू के चपेट में रहने वाले हैं। इसके अलावा कोई ऐसे बड़े शहर है जैसे इंदौर, उज्जैन और भोपाल में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने वाली है।
कमजोर सिस्टम होगा एक्टिव
मध्यप्रदेश में 15 अप्रैल से एक नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जो की बहुत ही कमजोर रहने वाला है। इसका असर बिल्कुल भी नहीं रहने वाला इससे राहत की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में और ज्यादा गर्मी बढ़ेगी। प्रदेश में ‘हीट वेव’ का लंबा और खतरनाक दौर शुरू होगा और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में रोजाना आ रहा नया अपडेट, जाने आज कितना चल रहा ताजा बाजार भाव




