Home » बिजनेस » New Income Tax Bill: केंद्र सरकार ने आम आदमी को दिया तोहफा, इनकम टैक्स बिल 2025 हुआ पास

New Income Tax Bill: केंद्र सरकार ने आम आदमी को दिया तोहफा, इनकम टैक्स बिल 2025 हुआ पास

Income Tax Bill
Income Tax Bill

New Income Tax Bill : केंद्र सरकार ने इस साल अगस्त 2025 में New Income Tax Bill पास किया है। इस बिल का असर अगले साल यानी अप्रैल 2026 से आम टैक्सपेयर्स की जेब पर सीधे देखने को मिलेगा। इसका मतलब यह है कि आप जो भी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करेंगे, उसमें नए नियम लागू होंगे। इसलिए यह जरूरी है कि हर साल ITR फाइल करने वाले लोग इस बिल की बारीकियों से परिचित हों। इनकम टैक्स एक्ट 1961 पुराना और जटिल होने के कारण इसे सरल बनाने की जरूरत महसूस की गई थी।

New Income Tax Bill 2025 में भाषा को साफ-सुथरा और समझने में आसान बनाया गया है। अब Previous Year और Assessment Year जैसे पुराने शब्दों की जगह Tax Year का कॉन्सेप्ट आएगा।

New Income Tax Bill 2025

बिल के तहत केंद्रीय बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) को ज्यादा शक्तियां दी गई हैं। डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा बिल को 536 धाराओं और 16 अनुसूचियों में व्यवस्थित किया गया है। अब चाहे आप ITR डेडलाइन के बाद भी फाइल करें, रिफंड मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। पुराने नियमों में कई ऐसी क्लॉज थीं जो रिफंड प्रक्रिया में बाधा डालती थीं। नए बिल में इन्हें हटा दिया गया है। साथ ही शून्य टीडीएस प्रमाणपत्र लेने की सुविधा भी मिलेगी।

प्रॉपर्टी टैक्स डिडक्शन में बड़ा बदलाव

प्रॉपर्टी से जुड़े टैक्स लाभ को आसान बनाने पर जोर दिया गया है। Municipal Taxes भरने के बाद 30% तक डिडक्शन मिलेगा। Pre-construction interest पर भी डिडक्शन मिलेगा, चाहे मकान खुद का हो या किराए पर लिया गया हो। बिजनेस प्रॉपर्टी जो लंबे समय से खाली हो, उन पर टैक्स नहीं लगेगा। Clause 20 के अनुसार, मकान से होने वाली कमाई तब ही टैक्स के दायरे में आएगी जब उसका पेशेवर इस्तेमाल हो।

पेंशन डिडक्शन में बदलाव

कम्यूटेड पेंशन यानी एकमुश्त पेंशन लेने पर डिडक्शन का फायदा अब नॉन-एम्प्लॉइज को भी मिलेगा। पहले यह सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित था। अब LIC से पेंशन लेने वाले लोग भी एकमुश्त राशि पर टैक्स लाभ उठा सकेंगे। बता दें कि न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 आम आदमी के लिए कई फायदे लेकर आया है। चाहे आप घर के मालिक हों, निवेशक हों या पेंशनर, इस बिल का सीधा असर आपकी जेब पर देखने को मिलेगा।

Read More : Atal Bihari Vajpayee: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती आज, जानें उनसे जुड़े अनकहे किस्से

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?