T20 Cricekt Match : पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम 23 जुलाई से श्रीलंका दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। यह दौरा 4 अगस्त तक चलेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दोनों प्रारूपों के लिए टीम की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि वनडे और टी20 टीम की कप्तानी अलग-अलग खिलाड़ियों को सौंपी गई है। वहीं, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 के तहत खेली जाने वाली वनडे सीरीज में स्टार ऑलराउंडर फातिमा सना पाकिस्तान की कप्तानी करेंगी।
हालांकि, वनडे सीरीज के बाद वह इंग्लैंड में होने वाले द हंड्रेड टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो जाएंगी। इसी वजह से वह टी20 सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगी। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है।
T20 टीम की कमान संभालेंगी मुनीबा
पाकिस्तान चयनकर्ताओं ने आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2028 को ध्यान में रखते हुए टी20 टीम में आठ बदलाव किए हैं। बोर्ड युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने की रणनीति पर काम कर रहा है। हाल ही में फातिमा सना ने महिला टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट लेने के साथ 85 रन भी बनाए थे। दूसरी ओर, श्रीलंका ने वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर चमारी अथापथु के हाथों में होगी। श्रीलंका अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाकर मजबूत प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।
टी20 सीरीज का कार्यक्रम
- 23 जुलाई को पहला वनडे खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 25 जुलाई और तीसरा वनडे 28 जुलाई को आयोजित होगा।
- वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला टी20 मुकाबला 31 जुलाई, दूसरा 2 अगस्त और तीसरा एवं अंतिम मैच 4 अगस्त को खेला जाएगा।
- दोनों टीमों के बीच यह दौरा आगामी आईसीसी टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। जहां पाकिस्तान नई संयोजन के साथ मैदान में उतरेगा, वहीं श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा।





