Hariyali Teej : सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को हरियाली तीज के अवसर पर सास-बहू मिलन सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान स्कूल परिसर में तीज के रंग और सावन की उमंग देखने को मिली। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुधा तिवारी, निधि द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल महिलाएं हरे रंग के पारंपरिक और आकर्षक परिधानों में पहुंचीं।
महिलाओं के लिए बेस्ट डांस, बेस्ट सास-बहू जोड़ी, सावन क्वीन और कैटवॉक समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और अंदाज से कार्यक्रम को खास बना दिया।
Hariyali Teej
सास-बहू मिलन कार्यक्रम में दोनों पीढ़ियों की महिलाओं ने साथ मिलकर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बेस्ट सास-बहू जोड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आपसी तालमेल और उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारिवारिक रिश्तों में अपनापन और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देना भी रहा।
विशेष स्टॉल
आयोजन में महिलाओं के लिए चूड़ी, बिंदी, नेल पेंट और गजरे के विशेष स्टॉल भी लगाए गए। महिलाओं ने अपनी पसंद की चीजें खरीदीं और तीज के पारंपरिक श्रृंगार का आनंद लिया। स्टॉल और सांस्कृतिक गतिविधियों के कारण पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
Read More : University Admission: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 104 कॉलेज, नए सत्र के प्रवेश पर रोक




