Home » उत्तर प्रदेश » University Admission: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 104 कॉलेज, नए सत्र के प्रवेश पर रोक

University Admission: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 104 कॉलेज, नए सत्र के प्रवेश पर रोक

University Admission : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जौनपुर और गाजीपुर के 104 महाविद्यालयों में कुछ विषयों और पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इन कॉलेजों में उन पाठ्यक्रमों में दाखिला नहीं लिया जा सकेगा, जिनकी विश्वविद्यालय से संबद्धता 30 जून 2026 को समाप्त हो चुकी है। रोक के दायरे में जौनपुर के 34 और गाजीपुर के 70 महाविद्यालय हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक संबंधित कॉलेजों की संबद्धता विस्तार की अवधि पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी कॉलेजों ने संबद्धता बढ़ाने के लिए जरूरी प्रस्ताव और अभिलेख विश्वविद्यालय में जमा नहीं किए।

University Admission

इससे पहले भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेजों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा चुके थे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन विषयों और पाठ्यक्रमों की संबद्धता 30 जून 2026 को समाप्त हो गई है, उनमें सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष यानी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस फैसले से इन पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है।

होंगे जरूरी अभिलेख

विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेजों को संबद्धता विस्तार से जुड़े प्रस्ताव या आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने की स्थिति में उन्हें दो दिन के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। अभिलेख प्राप्त होने के बाद उनकी जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि जिन विषयों या पाठ्यक्रमों की संबद्धता समाप्त हो चुकी है, उनमें बिना संबद्धता विस्तार के विद्यार्थियों का प्रवेश लेने पर संबंधित महाविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार होगा। ऐसे दाखिलों की अनुमति विश्वविद्यालय स्तर से नहीं दी गई है।

जरूर जांचें संबद्धता

फैसले के बाद जौनपुर और गाजीपुर के संबंधित 104 महाविद्यालयों में कई पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। ऐसे में विद्यार्थियों को दाखिला लेने से पहले संबंधित कॉलेज और पाठ्यक्रम की मौजूदा संबद्धता की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

Read More : Lucknow में ‘सेहत साथी सेवा शिविर’, 197 मरीजों का मुफ्त इलाज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?