Home » उत्तर प्रदेश » UP में मानसून का जोर बरकरार, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; आगरा समेत कई इलाकों में अति भारी बारिश की चेतावनी

UP में मानसून का जोर बरकरार, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; आगरा समेत कई इलाकों में अति भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में मानसून लगातार दूसरे दिन भी पूरी तरह सक्रिय रहा। बुधवार को बुंदेलखंड, तराई और पूर्वांचल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सबसे अधिक 150 मिमी बारिश हमीरपुर में दर्ज की गई, जबकि बांदा में 113.2 मिमी और संभल में 112 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। फिरोजाबाद, लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर सहित कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया शामिल हैं। इन जिलों में तेज बारिश के साथ जलभराव और स्थानीय स्तर पर जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

UP Weather Today

मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

कमजोर पड़ सकता है मानसून

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है, लेकिन 7 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। हालांकि इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों से बचने की सलाह दी है।

Read More : UP के सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन रखना अनिवार्य, कमी मिलने पर अधीक्षक पर होगी कार्रवाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?