Home » स्पोर्ट्स » MLC 2026 Final: 1 रन से जीती लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स, पहली बार बनी चैंपियन

MLC 2026 Final: 1 रन से जीती लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स, पहली बार बनी चैंपियन

Cricket
Cricket

MLC 2026 Final : मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के फाइनल में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम को सिर्फ 1 रन से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया। ओकलैंड में खेले गए इस फाइनल में आखिरी गेंद तक मुकाबला बराबरी का रहा, लेकिन नाइट राइडर्स ने दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम की जीत में अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नरेन और जेसन होल्डर ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने तीन-तीन विकेट लेकर फ्रीडम की मजबूत बल्लेबाजी को शुरुआती झटके दिए।

Cricket

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो और आंद्रे फ्लेचर ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को मजबूत आधार दिया। फ्लेचर ने 27 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं मुनरो ने 29 गेंदों में छह छक्कों की मदद से 40 रन की उपयोगी पारी खेली।

MLC 2026 Final

हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद पूरी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। मैथ्यू ट्रोम्प के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका, जबकि आंद्रे रसेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पूरी टीम 19.4 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से बेन ड्वारशुइस ने तीन विकेट लिए, जबकि मिचेल ओवेन, निखिल चौधरी और रचिन रवींद्र ने दो-दो सफलता हासिल की।

नरेन-होल्डर ने पलटा मुकाबला

165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत बेहद खराब रही। सुनील नरेन ने शुरुआती ओवरों में मिचेल ओवेन, रचिन रवींद्र और कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट कर टीम को बड़ा झटका दिया। महज 29 रन तक फ्रीडम के तीन प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद निखिल चौधरी और आंद्रेस गाउस ने पारी संभालते हुए टीम को मुकाबले में वापस लाने की कोशिश की। दोनों के बीच अहम साझेदारी हुई, लेकिन जेसन होल्डर न लगातार विकेट लेकर फ्रीडम की वापसी पर ब्रेक लगा दिया। निखिल 25 रन और आंद्रेस गाउस 40 रन बनाकर आउट हुए।

1 रन से चूकी फ्रीडम

मुकाबले का सबसे रोमांचक पल आखिरी ओवरों में देखने को मिला, जब ओब्स पीनार ने अकेले दम पर जीत की उम्मीद जगा दी। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे। हालांकि अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर उनका विकेट गिरते ही फ्रीडम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। आखिरी तक संघर्ष के बावजूद टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन ही बना सकी और सिर्फ एक रन से मुकाबला हार गई।

इस जीत के साथ लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने पहली बार मेजर लीग क्रिकेट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि वॉशिंगटन फ्रीडम बेहद करीबी अंतर से चैंपियन बनने से चूक गई।

Read More : Stock Market This Week: बड़ी कंपनियों के रिजल्ट पर रहेगी नजर; विदेशी निवेश और मानसून भी बनेंगे अहम फैक्टर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?