Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम आने वाली 18 मार्च से फिर अपना मिजाज बदल सकता है। ऐसे में तीन दिनों तक आंधी और बारिश के साथ गरज चमक का असर भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल गर्मी का असर देखने को मिल रहा है लेकिन आने वाले दिनों में मौसम बदलेगा और अप्रैल-मई में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश भर में फिलहाल गर्मी लोगों को परेशान कर रही है मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में मौसम का यह मिजाज लोगों को परेशानी में डाल रहा है लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं और धूप तेज निकल रही है।
मौसम का सिस्टम हुआ एक्टिव
मार्च में पहली बार ऐसा हुआ की मौसम का सिस्टम बहुत ज्यादा एक्टिव हो रहा है और लगातार तीन से चार दिन तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इसका असर देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में हवाई तेज चल रही है तो कहीं हल्की बारिश हो रही है वहीं कुछ इलाकों में बादल देखने को मिल रहे हैं।
गर्मी का असर तेज और सिस्टम हुआ फेल
मध्यप्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन मौजूद है, लेकिन इसका असर कुछ खास देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि सोमवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज गर्मी बनी हुई है। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग शहरों में अलग-अलग तापमान दर्ज किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य तापमान से ऊपर है जिसकी वजह से गर्मी महसूस की जा रही है।
मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ेगी
मध्यप्रदेश में मौसम के बदलने के आसार जताए जा रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ सकती है आने वाले दिनों में लू चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में मार्च के आखिरी हफ्ते में गर्मी तेज हो सकती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्यप्रदेश का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव कर रहे तेजी की तरफ ट्रेड, जाने आज के ताजा बाजार भाव





