Weather News:- मध्यप्रदेश में अप्रैल के महीने में अचानक गर्मी ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। खजुराहो में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान लगभग 43.2 डिग्री दर्ज किया गया है वही नौ शहरों में पर 42 डिग्री से ऊपर गया है। मध्यप्रदेश के लगभग 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं और कई जिलों में स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। मौसम ने अचानक करवट बदल ली है जिसकी वजह से लोगों को इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के कई ऐसे शहर है जहां का तापमान 42 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है।
मध्यप्रदेश के 16 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो शनिवार के दिन लगभग 16 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कई जिलों के नाम शामिल है जैसे अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना समेत जिले ऐसे है, जहां तापमान बढ़ता नजर आ रहा है आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ेगा और गर्मी का असर और ज्यादा देखने को मिलने वाला है।
कई जिलों में स्कूल का समय बदला
मध्यप्रदेश के कई जिलों में स्कूल का समय बदल दिया गया है। ऐसे में कई जिलों में स्कूल का समय सुबह के समय 7:30 बजे से दोपहर 12:00 तक थी रहने वाला है। इसके अलावा नर्मदापुरम, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, रायसेन, बालाघाट, अनूपपुर और उमरिया समेत कई जिलों में नया समय जारी किया गया है।
लू का असर आएगा नजर
मध्यप्रदेश में लू का असर देखने को मिलने वाला है। ऐसे में 1 से 9 अप्रैल तक प्रदेश में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि का असर देखने को मिला जिसके बाद लगभग 45 जिलों में बारिश हुई लेकिन कुछ दिनों में मौसम पूरी तरह से बदल गया और अब तेज गर्मी अपना असर दिखा रही है।
यह सावधानियां बरतें
मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहां गया है। जिसमें दिन भर सही मात्रा में और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है। दोपहर में तेज धूप में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है वही हल्के और सूती वस्त्र पहनने को लेकर कहां गया है और बच्चे और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की बात कही गई है।
Read More:- लखनऊ में होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर निकली बंपर भर्ती, देखें वेबसाइट पर डीटेल्स





