Lucknow News:- लखनऊ में होमगार्ड और स्वयंसेवकों के लिए बंपर भर्ती निकली है। बेरोजगार लोगों के लिए नौकरी पाने का यह बहुत ही शानदार मौका है। भर्ती के जरिए कई लोग नौकरी पा सकते हैं। अभ्यर्थी अपना पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि के आधार से लॉगिन करके लिखित परीक्षा की तिथि एवं जिले की सूचना पर्ची को डाउनलोड कर पाएंगे। जिसके जरिये आप देख पाएंगे की लिखित परीक्षा की तिथि क्या है और जिले की सूचना पर्ची में क्या लिखा हुआ है।
होमगार्ड और स्वयंसेवकों के पदों पर निकली भर्ती
होमगार्ड और स्वयंसेवको के पदों पर भर्ती के लिए आने वाली 25 से 27 अप्रैल को होने वाले लिखित परीक्षा वाले जिलों की सूचना पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइड्स uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है।
अभ्यर्थी कर पाएंगे सूचना पर्ची डाउनलोड
अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के आधार पर लॉगिन करके अपनी लिखित परीक्षा की तिथि और जिले की सूचना के बारे में जानकारी ले सकते हैं और जिले की सूचना पर्ची भी डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से तीन दिवस पहले बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिए जाएंगे। इस बारे में जानकारी बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक द्वारा दी गई है।
Read More:- वैशाख अमावस्या के दिन करें यह विशेष कार्य, बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे





