Home » स्पोर्ट्स » Ishan Kishan ने जमाया कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक, हरभजन सिंह ने बांधे तारीफों के पुल

Ishan Kishan ने जमाया कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक, हरभजन सिंह ने बांधे तारीफों के पुल

Ishan Kishan
Ishan Kishan

Ishan Kishan : विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का पहला ही मुकाबला और मैदान पर ऐसा तूफान आया कि दर्शक ही नहीं, क्रिकेट जगत भी चौंक गया। झारखंड की ओर से कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन ने कर्नाटक के खिलाफ मैच को एकतरफा बना दिया। किशन ने सिर्फ 39 गेंदों में 125 रन ठोककर टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार रही। ईशान किशन ने इस मुकाबले में महज 33 गेंदों में शतक पूरा किया। यह लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक है। उनकी पारी में सात चौके और 14 लंबे छक्के शामिल रहे।

मैच के दौरान किशन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। नई गेंद हो या स्पिन, हर गेंद उनके लिए स्कोर करने का मौका बनी। कवर्स के ऊपर से शॉट, सीधा लॉन्ग ऑन के पार छक्के और रिवर्स शॉट्स ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। झारखंड की पारी में रन रेट लगातार आसमान छूता रहा।

Ishan Kishan: हरभजन सिंह को याद आया वो पल

इस पारी के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने किशन की खुलकर तारीफ की। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक पुरानी याद साझा की, जो साल 2018 की है। मुंबई में खेले गए एक प्रदर्शनी मैच में ईशान किशन ने हरभजन की गेंदों पर ऐसे शॉट खेले थे, जिन्होंने उन्हें तभी यह यकीन दिला दिया था कि यह खिलाड़ी खास है। हरभजन ने बताया कि उस मैच में किशन ने उनकी धीमी गेंद पर पहले कवर्स के ऊपर शॉट खेला, फिर घुटने पर बैठकर चौका जड़ा। इसके बाद जब तेज गेंद डाली गई तो किशन ने रिवर्स स्वीप खेलकर सबको हैरान कर दिया। हरभजन के मुताबिक, ऐसा परफेक्ट रिवर्स स्वीप उन्होंने बड़े-बड़े खिलाड़ियों से भी नहीं देखा था।

‘कद छोटा, लेकिन शॉट्स बहुत बड़े’

हरभजन सिंह ने कहा कि ईशान किशन का कद भले छोटा हो, लेकिन उनके शॉट्स में जबरदस्त ताकत है। वह युवा जरूर हैं, लेकिन उनके खेल में परिपक्वता साफ झलकती है। यही वजह है कि उनकी वापसी से वह बेहद खुश हैं और मानते हैं कि किशन में लंबे समय तक टीम के लिए योगदान देने की क्षमता है। ईशान किशन इस समय जबरदस्त लय में हैं। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में भी उन्होंने शतक जड़ा था और अपनी कप्तानी में झारखंड को पहला खिताब दिलाया था।

Read More : Atal Bihari Vajpayee: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती आज, जानें उनसे जुड़े अनकहे किस्से

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?