Home » बिजनेस » IRCTC New Website: रेलवे ने लॉन्च किया नया बीटा पोर्टल, टिकट बुकिंग होगी पहले से तेज; होंगे ये बदलाव

IRCTC New Website: रेलवे ने लॉन्च किया नया बीटा पोर्टल, टिकट बुकिंग होगी पहले से तेज; होंगे ये बदलाव

IRCTC New Website : भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग को अधिक तेज, आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए IRCTC की नई बीटा वेबसाइट लॉन्च कर दी है। 15 जुलाई 2026 की रात 9 बजे से नया पोर्टल यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। फिलहाल इसे बीटा वर्जन के रूप में शुरू किया गया है, ताकि आम यात्रियों से मिले सुझावों और फीडबैक के आधार पर अंतिम संस्करण को और बेहतर बनाया जा सके।

नई वेबसाइट में सबसे बड़ा बदलाव इसके यूजर इंटरफेस और बुकिंग प्रक्रिया में किया गया है। अब टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार आने वाले जटिल कैप्चा और अनावश्यक पॉप-अप से छुटकारा मिलेगा। वेबसाइट का इंटरफेस पहले की तुलना में अधिक साफ, सरल और तेज बनाया गया है, जिससे टिकट बुकिंग में कम समय लगेगा।

IRCTC New Website

नई वेबसाइट में यात्रियों को अलग-अलग श्रेणियों की सीट उपलब्धता देखने के लिए बार-बार सर्च नहीं करना पड़ेगा। स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और अन्य सभी क्लास की उपलब्ध सीटों की जानकारी एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी। इससे ट्रेन और सीट चुनने की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान हो जाएगी। IRCTC ने बुकिंग प्रक्रिया को तेज बनाने के लिए फास्ट चेकआउट फीचर जोड़ा है। टिकट बुकिंग के दौरान पहले की तुलना में कम स्टेप्स पूरे करने होंगे, जिससे भुगतान और टिकट कन्फर्मेशन जल्दी हो सकेगा।

इसके अलावा, नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रिपीट बुकिंग की सुविधा भी दी गई है। एक बार यात्री की जानकारी सेव होने के बाद अगली बार नाम, उम्र और अन्य विवरण दोबारा दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।

कहां मिलेगा नया पोर्टल

यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नए बीटा पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। मौजूदा होमपेज पर भी नए संस्करण का लिंक उपलब्ध कराया गया है, जिससे पुराने और नए दोनों इंटरफेस का इस्तेमाल किया जा सकता है। रेलवे का कहना है कि बीटा वर्जन जारी करने का उद्देश्य यात्रियों की राय जानना है। उपयोगकर्ता वेबसाइट इस्तेमाल करने के बाद अपने सुझाव और शिकायतें सीधे फीडबैक सेक्शन में दर्ज कर सकते हैं। यदि टिकट बुकिंग, सीट उपलब्धता या भुगतान से जुड़ी कोई तकनीकी समस्या आती है तो उसका स्क्रीनशॉट भी साझा किया जा सकता है। इन सुझावों के आधार पर वेबसाइट में आगे और सुधार किए जाएंगे।

कारण हुआ अपग्रेड

IRCTC की वेबसाइट वर्ष 2002 में शुरू हुई थी। वर्तमान समय में इस प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन औसतन 14.5 लाख रेल टिकट बुक किए जाते हैं। लगातार बढ़ते ट्रैफिक और यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने केवल वेबसाइट का डिजाइन ही नहीं, बल्कि बैकएंड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को भी अपग्रेड करने का काम शुरू किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सबसे बड़ी चुनौती यह रही कि पूरी अपग्रेड प्रक्रिया के दौरान टिकट बुकिंग सेवा को बिना बाधित किए नया सिस्टम तैयार किया जाए। बैकएंड रिजर्वेशन इंजन का काम पूरा होने के बाद अगले कुछ सप्ताह में नया IRCTC पोर्टल पूरी तरह से सभी यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। तब तक यात्री पुराने पोर्टल के साथ-साथ नए बीटा संस्करण का भी उपयोग कर सकते हैं।

Read More : Vande Bharat में किराया छूट की मांग तेज, दिव्यांग यात्रियों बोले- नई ट्रेनों में रियायत नहीं; बढ़ रहा आर्थिक बोझ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?