International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश में उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी किले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करीब 45 मिनट तक योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि नियमित योग व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और सक्रिय बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे वैश्विक पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग आज पूरी दुनिया को भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ रहा है।
वाराणसी में योग दिवस के अवसर पर कई अनूठे आयोजन देखने को मिले। गंगा नदी के बीच क्रूज पर महिलाओं और अन्य प्रतिभागियों ने योगासन किए। आयोजन से जुड़ी योग प्रशिक्षक ऐश्वर्या ने बताया कि वे ऑनलाइन माध्यम से देश और विदेश के लोगों को योग से जोड़ती हैं।
International Yoga Day 2026
योग दिवस पर पांच देशों के लोग ऑनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़े और गंगा के मध्य योग सत्र का हिस्सा बने। वहीं, अस्सी घाट पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। गोंडा में अपर आयुक्त प्रशासन मीनू राणा की आठ वर्षीय बेटी अन्विति राणा योग दिवस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। उन्होंने कठिन योगासन और प्राणायाम का प्रदर्शन कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। कम उम्र में जटिल आसनों को सहजता से करते देख उपस्थित लोग हैरान रह गए। अन्विति को जिले का योग आइकॉन भी बनाया गया है और वे लगातार बच्चों तथा युवाओं को योग के प्रति प्रेरित कर रही हैं।
योग के रंग में रंगा प्रदेश
प्रयागराज में संगम तट पर हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की शपथ ली। उन्होंने समाज में शांति, स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ स्थित जनभवन में योगासन किए और सभी नागरिकों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्
हम सब आभारी हैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के, जिन्होंने भारत की परंपरा को, विरासत को वैश्विक मान्यता दिलाकर भारत वासियों को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज झांसी में… pic.twitter.com/aXQZ0MZ2XP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2026
योग का सही समय
मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार योग का कोई एक निश्चित समय अनिवार्य नहीं है, लेकिन सुबह का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। सुबह खाली पेट योग करने से शरीर अधिक सक्रिय रहता है और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भोजन करने के तुरंत बाद योग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन संबंधी असुविधा हो सकती है। इसलिए योगाभ्यास से पहले पर्याप्त अंतर रखना लाभकारी माना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और तनाव नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
करें योग, रहें निरोग!
प्रयागराज में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास कर संबोधित किया तथा पावन त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित भव्य योग शिविर में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/nDQKYYLui6
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 21, 2026
Read More : Muzaffarnagar: मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को लगाई फटकार, पढ़ें





