India vs New Zealand Test : IPL 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट अभियान लगातार चर्चा में है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ भी सीरीज अपने नाम की। कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा, लेकिन भारत ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली। अब टीम का अगला बड़ा टेस्ट मिशन न्यूजीलैंड दौरा है। करीब तीन महीने बाद शुरू होने वाली इस सीरीज में टीम संयोजन को लेकर अभी से तस्वीर बनने लगी है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से शुरू होगा। भारतीय टीम छह साल से अधिक समय बाद न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी।
India vs New Zealand Test
कप्तान शुभमन गिल के लिए भी यह दौरा खास होगा, क्योंकि वह पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच खेलेंगे। हालांकि, श्रीलंका दौरे में शामिल रहे सभी खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड में मौका मिलना आसान नहीं होगा। न्यूजीलैंड में टेस्ट मैचों के दौरान पिच और मौसम तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसे में भारतीय टीम अपने स्क्वॉड में ज्यादा पेस विकल्प रखना चाहेगी। इसका सीधा असर स्पिनरों पर पड़ सकता है।
मददगार होंगी परिस्थितियां
श्रीलंका दौरे में शामिल कुलदीप यादव और कोलंबो टेस्ट से डेब्यू करने वाले सारांश जैन को न्यूजीलैंड में प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम में रवींद्र जडेजा का स्थान मजबूत माना जा रहा है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर के चोट से वापसी करने की उम्मीद है। मानव सुथार को टीम में जगह मिल सकती है, लेकिन अंतिम एकादश में उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। तेज गेंदबाजी में भी टीम के संयोजन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आकिब नबी को श्रीलंका सीरीज में जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिला।
रहेगा ये समीकरण
न्यूजीलैंड सीरीज तक बुमराह के फिट होकर लौटने की उम्मीद है। ऐसे में उनके साथ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे विकल्प मजबूत दावेदार होंगे। चौथे तेज गेंदबाज के लिए गुरनूर बराड़ को प्राथमिकता मिलने की संभावना है। हर्षित राणा भी फिट रहे तो टीम में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में नबी को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है। बल्लेबाजी में सरफराज खान के लिए भी न्यूजीलैंड दौरा आसान नहीं रहने वाला है। न्यूजीलैंड की परिस्थितियां आमतौर पर स्विंग और अतिरिक्त उछाल के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का विकल्प भी मजबूत करना चाहेगा।
करना पड़ सकता है इंतजार
इसी वजह से नीतीश कुमार रेड्डी को सरफराज पर प्राथमिकता मिलने की संभावना जताई जा रही है। नीतीश की मीडियम पेस गेंदबाजी टीम को अतिरिक्त विकल्प देती है। हालांकि, अंतिम टीम का फैसला खिलाड़ियों की फिटनेस, फॉर्म और न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को देखते हुए ही किया जाएगा। मौजूदा समीकरणों को देखें तो कुलदीप यादव, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान को न्यूजीलैंड में प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं चोट से लौटने वाले खिलाड़ियों और टीम की रणनीति के कारण अंतिम चयन में बदलाव संभव है। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भारत के लिए तेज गेंदबाजी सबसे बड़ा हथियार हो सकती है और इसी आधार पर प्लेइंग-11 तैयार होने की उम्मीद है।
RAED mORE : UP Political News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के साले का यू-टर्न, बोले- “सरकार बने तो मुझे बना दें डिप्टी सीएम”




