India vs England T20I : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम प्रबंधन ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया। इस फैसले पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने हैरानी जताई और चयन को लेकर सवाल उठाए।
संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि भारतीय जर्सी में वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखना खुशी की बात है, लेकिन संजू सैमसन को बाहर करना समझ से परे है।
India vs England T20I
उन्होंने कहा कि अगर संजू चोटिल नहीं हैं तो यह फैसला काफी हैरान करने वाला है। उनके मुताबिक, यदि वैभव को मौका देना ही था तो उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता था, जबकि संजू अपनी जगह टीम में बने रह सकते थे। संजू सैमसन ने हाल ही में भारत की टी20 विश्व कप 2026 जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था। हालांकि, विश्व कप के बाद खेली गई तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में वह केवल 5, 0 और 1 रन ही बना सके, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
Great to see Vaibhav in India colours. But what about Samson! Dropped?? Are you kidding me!
No, I guess, injured. Let’s hope it’s injury. Or it’s the most bizarre selection.
Could have easily batted at 3 if you wanted to get Vaibhav in.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) July 5, 2026
किया इंटरनेशनल डेब्यू
महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहली पारी में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो आकर्षक छक्के भी लगाए और अपनी निडर बल्लेबाजी से प्रभावित किया। हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और जल्द आउट हो गए। दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब मेजबान टीम को सीरीज जीतने के लिए केवल दो और मुकाबले जीतने होंगे। वहीं भारतीय टीम के सामने सीरीज अपने नाम करने के लिए बाकी बचे तीनों मैच जीतना जरूरी होगा।
Read More : Lakshmi Ji: बेईमान लोगों के पास धन क्यों दिखता है? हिंदू शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए धार्मिक मान्यता




