IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 301 रन के टारगेट को 49 ओवर में पूरा करते हुए शानदार जीत हासिल की। इस मैच में विराट कोहली ने 93 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा का प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों से ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। हर्षित राणा को इस मैच में नंबर-7 पर बल्लेबाजी का मौका मिला। यह मौका वॉशिंगटन सुंदर की चोट के कारण उन्हें दिया गया। उन्होंने 23 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन बनाए। इस पारी से यह साबित हुआ कि तेज गेंदबाज से ऑलराउंडर बनाने का फैसला बिल्कुल सही था।
इससे पहले राणा ने गेंदबाजी में भी न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स को आउट कर टीम को मैच में वापसी दिलाई। मैच जीतने के बाद हर्षित राणा ने बीसीसीआई टीवी को इंटरव्यू देते हुए बताया कि उन्हें अपने पिता से बात करने में डर लग रहा है।
IND vs NZ: वडोदरा वनडे 2026
उन्होंने कहा, “शुरुआत से ही मेरे पिता ने मुझे बल्लेबाजी की ओर प्रेरित किया। लेकिन जब टीम को जीत के लिए केवल 20 रन की जरूरत थी, तब मैं आउट हो गया। अब अगर मैं उन्हें फोन करूँगा तो शायद मुझे डांट पड़े। यही कारण है कि अभी उनसे बात करने में मुझे डर लग रहा है।”
कप्तान शुभमन गिल की तारीफ
हर्षित ने कप्तान शुभमन गिल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गिल एक स्वतंत्र और आक्रामक कप्तान हैं। वह खिलाड़ियों को मैदान पर अपनी योजना के अनुसार खेलने की पूरी आजादी देते हैं। यह उनके सबसे बेहतरीन गुणों में से एक है। अगर कोई निर्णय लेना होता है, तो पहले सोचकर लेते हैं और फिर उस पर तनाव नहीं करते। बता दें कि भारतीय टीम ने पहले वनडे में चार विकेट से जीत दर्ज की और अब टीम की नजरें दूसरे मैच पर हैं। दूसरा वनडे 14 जनवरी 2026 को राजकोट में खेला जाएगा। हर्षित राणा और टीम के अन्य खिलाड़ी इस मैच में भी अपनी जीत की लय बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Read More : Adithya Ashok को न्यूजीलैंड ने दिया मौका, भारत से पुराना नाता; जानें बायोग्राफी





