Home » स्पोर्ट्स » Adithya Ashok को न्यूजीलैंड ने दिया मौका, भारत से पुराना नाता; जानें बायोग्राफी

Adithya Ashok को न्यूजीलैंड ने दिया मौका, भारत से पुराना नाता; जानें बायोग्राफी

Adithya Ashok
Adithya Ashok

Adithya Ashok : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में शुरू हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला सिर्फ क्रिकेट की वजह से नहीं, बल्कि एक नाम के कारण भी चर्चा में आ गया। न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में शामिल आदित्य अशोक ने फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स की नजरें अपनी ओर खींच लीं। नाम पूरी तरह भारतीय है, लेकिन जर्सी कीवी टीम की है। ऐसे में आदित्य को लेकर मैदान के बाहर भी खूब बातें हो रही हैं। न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट ने भारतीय हालात को ध्यान में रखते हुए आदित्य अशोक को मौका दिया है।

दाएं हाथ के लेग स्पिनर आदित्य भारतीय पिचों पर स्पिन से बल्लेबाजों को परेशान करने की काबिलियत रखते हैं। सूखी विकेट और धीमी सतह पर उनकी गेंदबाजी टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती है। इसी रणनीति के तहत उन्हें पहले ही मैच में आजमाया गया है।

Adithya Ashok को न्यूजीलैंड ने दिया मौका

आदित्य अशोक का जन्म तमिल नाडु के वेलोर में हुआ था। बचपन के शुरुआती चार साल उन्होंने यहीं बिताए, लेकिन इसके बाद उनके माता-पिता करियर के सिलसिले में न्यूजीलैंड चले गए। वहीं, ऑकलैंड में आदित्य पले-बढ़े और क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। भारत की मिट्टी में जन्मा यह खिलाड़ी आज विदेशी जमीन पर अपनी पहचान बना रहा है। आदित्य ने साल 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखा। इसके बाद 2021 में महज 19 साल की उम्र में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए टी20 डेब्यू किया। धीरे-धीरे वह टीम मैनेजमेंट की नजरों में चढ़ते गए और तीनों फॉर्मेट खेलने वाले चुनिंदा युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए। 2022-23 में उन्हें न्यूजीलैंड का सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर भी चुना गया।

चेन्नई से जुड़ा पुराना नाता

अब तक आदित्य ने न्यूजीलैंड के लिए दो वनडे और एक टी20 मुकाबला खेला है, जिसमें उन्हें दो विकेट मिले हैं। आंकड़े भले ही ज्यादा बड़े न दिखें, लेकिन उनकी गेंदबाजी में विविधता और कंट्रोल उन्हें खास बनाता है। कप्तान और कोचिंग स्टाफ उन्हें भविष्य के अहम खिलाड़ी के तौर पर देख रहे हैं। आदित्य का भारत आना पहली बार नहीं है। वह पहले चेन्नई सुपर किंग्स की एकेडमी में ट्रेनिंग ले चुके हैं। भारतीय हालात में अभ्यास का यही अनुभव आज उनके काम आ सकता है।

Read More : Rahul Dravid आज मना रहें हैं अपना 53वां जन्मदिन, इस खास अवसर पर जानें उनके जीवन से जुड़ी अहम बातें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?