Humayun Kabir:- बाबरी जैसी मस्जिद को लेकर कई दिनों से तर्क-वितर्क किया जा रहे हैं। इस मस्जिद को बनाने के लिए नींव रखी जा चुकी है। हुमायूं कबीर को पार्टी से मस्जिद के विवाद को लेकर 28 नवंबर को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 6 दिसंबर को बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखी। हुमायूं कबीर का कहना है कि विधानसभा चुनाव 2026 में मैं किंगमेकर बनूंगा और इसके अलावा हुमायूं का कहना है कि बिना समर्थन के कोई भी पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। वही एक तरफ बाबरी मस्जिद के लिए मौलवियों द्वारा जोर शोर से चंदा जमा किया जा रहा है।
3 करोड़ का चंदा हुआ जमा
बाबरी मस्जिद के लिए लगातार मौलवियों द्वारा चंदा दिया जा रहा है। इस मस्जिद के लिए लगभग अब तक 3 करोड़ का चंदा मिल चुका है। एक तरफ जहां ऑनलाइन पेमेंट के जरिए 2.47 करोड़ का चंदा मिला है तो वही 11 पेटियों से 57 लाख रुपए जमा हुए हैं। लेकिन अभी भी एक पेटी की गिनती बची हुई है। मौलवियों द्वारा भारी मात्रा में चंदा दिया जा रहा है। जिससे कि बाबरी मस्जिद तैयार की जा सके।
100 मुसलमान 500 लोगों को ले मरेंगे
हाल ही में विवादित बयान के चलते 28 नवंबर को हुमायूं कबीर को TMC ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने एक और विवादित बयान दिया। हुमायूं कबीर का कहना है कि जो लोग उन्हें रोकने का प्रयास करेंगे उनके लिए यह अच्छा नहीं होगा। वह लोग नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहे हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि अगर 100 मुसलमान शहीद होंगे तो वह 500 को लेकर जाएंगे। इसके अलावा हुमायूं कबीर ने और भी कई विवादित बयान दिए जो की चर्चा का विषय बन चुके हैं।
मस्जिद के विवाद को हुआ 1 साल पूरा
मस्जिद पर चल रहा यह विवाद साल भर पुराना है। बीते साल 2024 में यह विवाद नवंबर के महीने में शुरू हुआ था। अयोध्या वाली बाबरी मस्जिद की छोटी प्रतिकृति बनाने की बात को लेकर यह विवाद हुआ था। जिसमें बाबरी नाम का इस्तेमाल करने को लेकर घमासान छिड़ गया क्योंकि बाबरी शब्द मुसलमानो से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसमे कई लोगो के आरोप-प्रत्यारोप जारी है।





