हनुमान जी कलयुग के एक ऐसे देवता है जिन्हें सबसे बड़ा राम भक्त कहा जाता है। हनुमान जी बेहद कृपालु और शक्तिशाली देवता है। कलयुग में इन्हें सबसे जागृत देवता माना जाता है। आज के समय में अधिकतर लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं। किसी भी परेशानी से और किसी भी बड़े कार्य के लिए भगवान हनुमान को याद किया जाता है। माना जाता है इनकी उपासना अगर आप श्रद्धा और विश्वास के साथ करते हैं तो यह आपकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
जिन लोगों की किस्मत का दरवाजा बंद हो जाता है। अगर आप हनुमान जी की पूजा करते हैं तो आपकी बंद किस्मत का दरवाजा भी खुल जाता है। आइए जानते हैं कि भगवान हनुमान की पूजा कैसे करनी चाहिए और इससे जुड़े नियमों का पालन कैसे करना चाहिए।
हनुमान जी की पूजा करने का तरीका
हनुमान जी की पूजा करने वाले भक्तों को कई बातों का खास ध्यान रखना होता है। अगर आप हनुमान जी की पूजा करते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको रोजाना सुबह उठकर स्वच्छ जल से स्नान करना है स्वच्छ लाल वस्त्र धारण करना है और पूजा के स्थान को साफ सुथरा कर ले। इसके बाद हनुमान जी के सामने जहां पर उनकी मूर्ति या चित्र रखा हो वहां उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठ जाए और यहां पर दीपक जलाएं।
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें क्योंकि इस पुराणों में हनुमान जी का अत्यंत प्रिय माना जाता है। इसके बाद लाल फूल और अक्षत के साथ धूप भी अर्पित करें। इसके बाद मंत्रों का जाप करें और हनुमान चालीसा या बजरंग बाण पड़े। इसके बाद अंत में गुड़-चना और बूंदी या लड्डू का भोग हनुमान जी को लगाए। अगर आप हनुमान जी की पूजा नियम के अनुसार करते हैं और सच्चे मन से करते हैं तो वह आपके जीवन के सभी संकट हर लेंगे।
हनुमान जी की पूजा के नियम
हनुमान जी की पूजा करने वाले भक्तों को कुछ नियमों का पालन करना होता है। जैसे आपको हनुमान जी की पूजा के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है। इस दिन गलती से भी मांस और मदिरा और तामसिक भोजन ग्रहण ना करें। गलती से भी द्वेष या क्रोध या फिर नकारात्मक विचार मन में ना आने दे। हनुमान जी को लाल फूल और सिंदूर के साथ चमेली का तेल अर्पित करें और तुलसी या केतकी का फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही इस दिन जरूरतमंदों और गरीबों में दान जरूर करें। इससे हनुमान जी आप पर प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।
Read More:- मध्य प्रदेश ने ओढ़ी कोहरे की चादर, ग्वालियर चंबल समेत 14 जिलों में एलर्ट हुआ जारी




