Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। फिलहाल मध्यप्रदेश ने ठंड के घने कोहरे का चादर ओढ़ा हुआ है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर चंबल के साथ ही लगभग 14 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जिसकी वजह से इन 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में तापमान लगातार गिरता हुआ दर्ज किया जा रहा है।
भोपाल में जहां एक तरफ तापमान 60 डिग्री है तो वही पचमढ़ी में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया है। ऐसे में कहां जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों तक लगातार ठंड पड़ेगी। मध्यप्रदेश में ठिठुरन लगातार बढ़ी हुई है। इस कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। इस बढ़ती ठंड के चलते लोग परेशान हो रहे हैं।
ग्वालियर चंबल समेट 14 जिलों में अलर्ट
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगभग 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। जिसमें कई जिलों के नाम शामिल है जैसे – मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली। सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है।
कब बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग की माने तो लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। मध्यप्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। आने वाले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है। मध्यप्रदेश का मौसम आने वाली 17 दिसंबर को बदल सकता है। 17 दिसंबर से ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।
Read More:- साल 2026 में लगेगा व्रत और त्यौहारों का अंबार, जाने कब कौन सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा





